फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   पुलिस के छापे में घायल की मौत पर परिजनों ने पुलिस कर्मियों के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग को लेकर लगाया जाम

पुलिस के छापे में घायल की मौत पर परिजनों ने पुलिस कर्मियों के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग को लेकर लगाया जाम

Thu, 08 Feb 2018 12:13 AM IST
Updated Thu, 08 Feb 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
पुलिस के छापे में घायल की मौत पर परिजनों ने पुलिस कर्मियों के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग को लेकर लगाया जाम

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। पूंडरी में रविवार को सट्टेबाजों को पकडने की पुलिस कार्रवाई के दौरान छत से गिरे घायल संजीव ने बुधवार को चंडीगढ़ पीजीआई में दम तोड़ दिया। शाम को जैसे ही उसके शव के पूंडरी में पहुंचने से पहले ही गुस्साए परिजनों ने पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर कैथल-करनाल मार्ग पर जाम लगा दिया। आहलुवालिया चौक पर लगाए जाम के चलते दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। करीब आधे घंटे बाद भाजपा नेता रणधीर गोलन के आश्वासन के बाद परिजनों ने जाम खोला।
विदित रहे कि पुलिस ने रविवार को पूंडरी में रेड की थी। जिसमें 5 को पुलिस ने सट्टा खेलते हुए काबू कर लिया था। इसी दौरान चौबारे से गिरने पर संजीव कुमार गंभीर रुप से घायल हो गया था। पुलिस के अनुसार संजीव चौबारे की खिडक़ी से कूद गया था। उसे बाद में अस्पताल ले जाया गया। जहां से पीजीआई रेफर कर दिया गया था। उसका तभी से पीजीआई में ईलाज चल रहा था। ईलाज के दौरान बुधवार को उसकी मौत हो गई। संजीव के पिता मंगल राम ने पुलिस को दी शिकायत में रेड करने वाली पुलिस कर्मचारियों पर आरोप लगाया कि उसका लडक़ा उस दिन किसी काम से वहां गया था। इस दौरान पुलिस ने रेड कि तो पुलिस ने धक्कामुक्की कर उसके लडक़े को छत से गिरा दिया। जिसमें उसके लडक़े को गंभीर चोटें आई और मंगलवार को उसने दम तोड़ दिया। उन्होंने अपने लडक़े के लिए इंसाफ की गुहार लगाते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन

जाम की सूचना मिलते ही डीएसपी कैथल सतीश गौतम, डीएसपी रामकुमार व डीएसपी गुहला सुल्तान सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों का समझाया, लेकिन परिजन पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ जब तक कार्रवाई नहीं की जाती तब तक जाम नहीं खोलेंगे। भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य रणधीर गोलन भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने सरकार की तरफ से दोषियों के खिलाफ पूर्ण कार्रवाई करवाने का आश्वासन देते हुए जाम खुलवाया और युवक का अंतिम संस्कार करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सात बहनों का इकलौता भाई था संजीव कुमार:-संजीव सात बहनों का इकलौता भाई और परिवार में अकेला कमाने वाला था। जो कि शहर में ही एक बर्तन की दुकान पर नौकरी कर अपने परिवार का पोषण कर रहा था। संजीव कुमार के पास एक लडक़ा 3 वर्ष का है।

पुलिस ने यह मामला दर्ज किया था:-रविवार को पुलिस प्रवक्ता द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार सीआईए-1 पुलिस टीम द्वारा डस्ट गश्त दौरान त्रिवेणी चौक पुंडरी स्थित टेलर दुकान पर दबिश देते हुए दुकान की आड़ में जुआ खेलने वाले रैकेट का पर्दाफाश करते हुए 5 आरोपी काबु किए गए, जिनके कब्जे से 2 ताश गड्डी व 23 हजार 700 रुपये नकदी बरामद की गई। टेलर मास्टर व एक अन्य व्यक्ति की तलाश जारी है। क्राइंम ब्रांच प्रभारी इंस्पेक्टर महाबीर ङ्क्षसह ने बताया कि सीआईए-1 पुलिस के सहायक उपनिरिक्षक कुलङ्क्षवद्र सिंह, एएसआई तिलकराज, कृष्ण कुमार, जोङ्क्षगद्र सिंह, हेडकांस्टेबल राजेश कुमार, एचसी शुभकर्ण व हवलदार विक्रम ङ्क्षसह की टीम ने त्रिवेणी चौक पूंडरी स्थित चौबारा पर भगवान दास टेलर निवासी पूंडरी की दुकान में ताश से जुआ खेल रहे 5 व्यक्तियों को पुलिस द्वारा मौका पर काबु कर लिया गया। एक व्यक्ति दुकान के पीछे बनी खिडक़ी से एकदम नीचे कूद गया। काबु किए गए आरोपी अनिल, मुकेश, राजेंद्र उर्फ काला, राजेंद्र कुमार व राजकुमार सभी निवासी पूंडरी के कब्जा से कुल 23,700 रुपये नकदी व 104 पत्ते ताश बरामद किए गए।


पुलिस के छापे में घायल की मौत पर परिजनों ने पुलिस कर्मियों के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग को लेकर लगाया जाम
भाजपा नेता रणधीर गोलन ने दिया निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन
आधे घंटे तक लगा रहा कैथल-करनाल मार्ग पर जाम
फोटो संख्या-40, 41
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed