फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   पैसा कर्मचारियों को देने की बजाय खुद ही डकार रहे हैं ठेकेदार

पैसा कर्मचारियों को देने की बजाय खुद ही डकार रहे हैं ठेकेदार

Wed, 22 Nov 2017 11:38 PM IST
Updated Wed, 22 Nov 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
पैसा कर्मचारियों को देने की बजाय खुद ही डकार रहे हैं ठेकेदार
पैसा कर्मचारियों को देने की बजाय खुद ही डकार रहे हैं ठेकेदार
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। अग्निशमन एवं नगर पालिका कर्मचारी संघ के सदस्यों ने मांगों को लेकर बुधवार को फायर स्टेशन कार्यालय में तीसरेे दिन धरना देकर प्रदर्शन किया। धरने की अध्यक्षता राज्य अग्निशमन विभाग के नेता जय प्रकाश ने की व मंच संचालन राजेश क्योडक़ ने किया। कर्मचारी संघ के राज्य प्रेस सचिव राजेंद्र सिणद ने कहा कि फायर अधिकारी व ठेकेदार की मिलीभगत का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि एक षड्यंत्र के तहत कर्मचारियों को दो महीने से वेतन नहीं दिया जा रहा है। कर्मचारियों के परिवारों के आगे भूखे मरने की नौबत आ चुकी है। उन्होंने कहा कि चार महीने का एरियर भी बकाया है। ठेकेदार कर्मचारियों के खाते से एक साल से इपीएफ काट रहे हैं, लेकिन उसका पैसा कर्मचारियों को देने की बजाय खुद ही डकार रहे हैं। ठेकेदार और अधिकारी अपनी मनमानी चला रहे हैं, जिसके चलते कर्मचारियों में गहरा रोष है। अगर जल्द ही उनकी मांगों का समाधान नहीं हुआ तो 28 नवंबर को प्रदर्शन कर जिला उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा जाएगा। ज्ञापन देने के बाद भी अगर उनकी मांग को पूरा नहीं किया गया तो 28 के बाद कर्मचारी अपनी सेवाएं भी बंद कर देंगे। इस मौके पर वीरभान, अमित कुमार, विनोद, मनोज, सुभाष चंद, शमशेर, राजपाल, सुल्तान, जसबीर सिह, शिवचरण सहित कर्मचारी भी मौजदू रहे।

अग्निशमन एवं नगर पालिका कर्मचारी संघ का धरना तीसरे दिन भी जारी
फोटो नंबर-26
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed