{"_id":"593ae5654f1c1b4d658b4592","slug":"21497032037-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटड़ा में बस अड्डे पर शराब के ठेका हटाने की मांग पर धरना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटड़ा में बस अड्डे पर शराब के ठेका हटाने की मांग पर धरना जारी
Updated Fri, 09 Jun 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब ठेका हटाने की मांग पर धरना जारी
राजौंद। गांव कोटड़ा में बस अड्डे पर शराब ठेके को हटाने को लेकर भारत की जनवादी नौजवान सभा की इकाई के बैनर तले चल रहा धरना चौथे दिन शुक्रवार को भी जारी रहा। इसकी अध्यक्षता इकाई के सुमित कुमार ने किया। धरने को संबोधित करते हुए कुलदीप ने कहा कि गांव में शराब का ठेका जब तक नही हटेगा तब तक यह धरना निर्बाध रूप से जारी रहेगा। ग्रामीणों की मांग जायज है क्योंकि ठेके के पास ही डिस्पेंसरी, पशु अस्पताल, शमशान घाट है। इसी रास्ते से छात्राएं स्कूल में पढ़ने जाती हैं। अत: शराब का ठेका यहां नहीं होना चाहिए। इकाई सचिव जसवंत ने कहा कि गांव में नशे के विरुद्ध अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व वह जिला मुख्यालय पर भी भूख हड़ताल कर चुके हैं लेकिन प्रशासन के कान पर अब तक जूं तक नहीं रेंगी। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत ने भी गांव में ठेका न खोलने का प्रस्ताव पारित कर प्रशासन को दिया हुआ है। इसके बावजूद भी गांव के बस अड्डे से शराब का ठेका नही हटाया जा रहा।