{"_id":"6b09c57aade8562803039a8d","slug":"2039-pregnant-women-screened-in-district-635-found-in-high-risk-category-kaithal-news-c-245-1-kht1014-158516-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: जिले में 2039 गर्भवती महिलाओं की जांच, 635 हाई रिस्क श्रेणी में मिलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: जिले में 2039 गर्भवती महिलाओं की जांच, 635 हाई रिस्क श्रेणी में मिलीं
विज्ञापन
जननी सुरक्षा माह के तहत लगे जांच शिविर के दौरान जांच करते हुए स्वास्थ्य कर्मी। स्वयं
कैथल। जिले में गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच के दौरान करीब 31 प्रतिशत महिलाएं हाई रिस्क श्रेणी में मिली हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से 16 से 27 नवंबर तक जननी सुरक्षा माह के तहत कुल 2039 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। इनमें 635 महिलाओं की पहचान उच्च जोखिम वाली गर्भवती के रूप में हुई है। इन महिलाओं को प्रसव के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने विशेष निगरानी शुरू कर दी है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से 16 नवंबर से 15 दिसंबर तक जननी सुरक्षा माह अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत जिला नागरिक अस्पताल सहित पूरे जिले में जांच शिविर लगाए जा रहे हैं। इनमें गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच कर उनमें संभावित जोखिम की पहचान की जा रही है। अब तक जांच में सामने आया है कि हर 100 में से करीब 31 गर्भवती महिलाएं हाई रिस्क श्रेणी में हैं। ऐसी महिलाओं की समय पर पहचान कर उपचार और नियमित जांच सुनिश्चित की जा रही है।
खून की कमी और बीपी की समस्या प्रमुख कारण...
हाई रिस्क श्रेणी में उन गर्भवती महिलाओं को शामिल किया जाता है, जिनमें हीमोग्लोबिन की कमी, हाई या लो ब्लड प्रेशर, पहले सिजेरियन से प्रसव होने का इतिहास, कम कद या अधिक उम्र में गर्भधारण जैसी समस्याएं हों। इसके अलावा अधिक उम्र में कई बच्चों को जन्म देने वाली और दौरे पड़ने की समस्या से पीड़ित महिलाओं को भी उच्च जोखिम की श्रेणी में रखा जाता है।
विज्ञापन
एमसीपी कार्ड में दर्ज होगा पूरा रिकॉर्ड...
सिविल सर्जन डॉ. बलविंदर गर्ग के अनुसार, हाई रिस्क महिलाओं की पहचान के बाद उनकी मैपिंग की जाती है। एमसीपी कार्ड बनाकर स्वास्थ्य संबंधी पूरा रिकॉर्ड रखा जाता है। आशा वर्कर और एएनएम को इन महिलाओं की नियमित निगरानी की जिम्मेदारी दी जाती है। महिला की स्वास्थ्य स्थिति और अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं के आधार पर पहले ही प्रसव स्थल निर्धारित किया जाता है, ताकि जरूरत पड़ने पर समय पर उपचार मिल सके।
उन्होंने बताया कि जांच के दौरान हीमोग्लोबिन 10 ग्राम से कम मिलने पर उसी दिन आयरन सुक्रोज की पहली खुराक देने का प्रावधान है। स्वास्थ्य केंद्रों पर बीपी, वजन, लैब टेस्ट, ओजीटीटी जांच, चिकित्सकीय परामर्श और दवाइयों की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जा रही है। अभियान का उद्देश्य गर्भावस्था के दौरान होने वाली जटिलताओं को समय रहते पहचानना और सुरक्षित प्रसव सुनिश्चित करना है, ताकि जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ रहें।