{"_id":"5cb0e259bdec22144119974d","slug":"201555096153-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलियांवाला बाग हत्याकांड के शहीदों को किया जाएगा नमन : गज्जन सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलियांवाला बाग हत्याकांड के शहीदों को किया जाएगा नमन : गज्जन सिंह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। जलियांवाला बाग हत्याकांड में शहीद हुए बेकसूर स्वतंत्रता सेनानियों की शहादत के 100 साल पूरे होने पर शहीद स्मारक पर शनिवार शाम एक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें शहीदों को नमन करते हुए जिला वासी उनकी कुर्बानी को याद करेंगे। यह कार्यक्रम सरपंच एसोसिएशन के प्रधान गज्जन सिंह की अगुवाई में एसोसिएशन द्वारा आयोजित किया जा रहा है।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए गज्जन सिंह ने बताया कि इस आयोजन में जिले भर की धार्मिक व सामाजिक संस्थाएं भाग लेंगी। जहां लोगों को बताया जाएगा कि किस तरह से अंग्रेजों की क्रूर फौज ने अमृतसर के जलियांवाला बाग में एकत्रित हुए बेकसूर व निहत्थे लोगों को मौत के घाट उतार दिया था। इस जघन्य हत्याकांड को इस साल 100 साल पूरे हो रहे हैं। जिसके चलते इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। ताकि लोगों को उन कुर्बानियों की जानकारी मिल सके, जो देश के लिए लोग हंसते-हंसते मौत को गले लगा गए थे। लोगों से भी अपील है कि वे भी इन शहीदों को नमन करने के लिए अधिक से अधिक संख्या में यहां पहुंचे। कार्यक्रम में शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। साथ ही लोगों को इस हत्याकांड की पूरी जानकारी दी जाएगी, किन हालात में लोग वहां एकत्रित हुए। कैसे अंग्रेजों ने निहत्थे लोगों को गोलियों से भून दिया था। इस हत्याकांड के आज भी अमृतसर में निशान मौजूद हैं।