{"_id":"5bbba638867a55281966c252","slug":"201539024440-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल घर जाने वाले कच्चे रास्ते से ग्रामीण व किसान परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल घर जाने वाले कच्चे रास्ते से ग्रामीण व किसान परेशान
Updated Tue, 09 Oct 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जल घर जाने वाले कच्चे रास्ते से ग्रामीण व किसान परेशान
फोटो नंबर-41
अमर उजाला ब्यूरो
राजौंद। जल घर जाने वाले कच्चे रास्ते से ग्रामीण व किसान परेशान है। इसकी मांग पिछले काफी लंबे समय से ग्रामीण कर रहे है। लेकिन किसानों की इस समस्या की ओर सरकार व प्रशासन कोई ध्यान नहीं है। लोगों ने बताया कि राजौंद से नए जल घर को जाने वाले इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों लोग व वाहन गुजरते हैं। इसी रास्ते से भूल्लांखेड़ी व पेगा गांव व रोहेड़ा, माजरा रोहेड़ा के खेतों को जाने के लिए शाट-कट रास्ता पड़ता है। अमीर सिंह, सुखपाल सिंह, कश्मीर सिंह, अशोक शर्मा, मोना, ओमप्रकाश, काला, सुरेंद्र, देशराज, रामकुमार ने बताया कि अगर इस कच्चे रास्ते को पक्का कर दिया जाए तो किसानों के साथ साथ भूल्लांखेड़ी व पेगा गांव व रोहेड़ा के लोगों के लिए भी सुविधा होगी। उन्होंने बताया कि गांव भूल्लांखेड़ी से बच्चे स्कूली शिक्षा ग्रहण करने के लिए राजौंद तक आते हैं जिन्हें गांव रोहेड़ा-माजरा से होकर आना पड़ता है। अगर इस मार्ग पर सड़क बना दी जाए तो किसानों के साथ साथ इन गांव के लोगों को भी सुविधा होगी। इन लोगों ने बताया कि अगर थोड़ी सी भी बरसात हो जाए तो इस मार्ग पर चलना भी नामुमकिन होकर रह जाता है। दूसरा इसी रास्ते पर राजौंद के कई डेरे पड़ते हैं। इन डेरों से स्कूल में आने वाले विद्यार्थियों को भी इस दौरान मन मसोरकर डेरों में ही बैठकर पढना पढ़ता है। इन किसानों ने मांग की है कि पेगा मार्ग को शीघ्र पक्का किया जाए।