{"_id":"5a3ff2f94f1c1baa268b5afb","slug":"201514140409-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस की सरकार आने पर स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू करेंगे : दीपेंद्र हुड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस की सरकार आने पर स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू करेंगे : दीपेंद्र हुड्डा
Updated Mon, 25 Dec 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
ढांड। कांग्रेस की सरकार के सत्ता में आने पर बेरोजगार युवाओं को रोजगार मुहैया करवाए जाएंगे। नौकरी की तलाश में युवाओं को दूसरे प्रदेशों में ना जाना पड़े इसके लिए प्रदेश में ही व्यवस्था कर दी जाएगी। यह विचार रोहतक से सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने ढांड में युवाओं की एक रैली को संबोधित करने के बाद पत्रकार वार्ता के दौरान कहे। उन्होंने कहा कि वर्तमान अहंकारी सरकार को 2019 के चुनावों में परिणाम भुगतने पडेंग़े। क्योंकि भाजपा सरकार ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने का जो वायदा किया था वो आज तक पूरा नही किया है। कांग्रेस की सरकार आने पर स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू करने का काम हम ही करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा ही झूठ की राजनीति की है। भाजपा के राज में हत्या, लूट, डकैती जैसी घटनाओं आए दिन घट रही है। लेकिन सरकार का इस प्रकार की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए कोई भी तंत्र काम नही कर रहा है। पहाड़ों में 3 दिन के चिंतन शिविर पर सरकार के चले जाने से प्रदेश में शांति का माहौल बना रहा। इससे सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है। साढ़े तीन साल के शासनकाल में सरकार आज तक कोई भी बड़ा रोजगार नही दे पाई। पुलिस भर्ती सिलसिला हमने शुरू किया था जिसको बड़ी मुश्किल से इन्होंने पूरा किया है। बेरोजगारों को भत्ता देने की बात पर भाजपा सरकार आज तक अपना वायदा पूरा नही कर पाई है। दीपेंद्र ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेेस की सरकार बनाने के लिए माहौल पूर्ण रूप से कांगे्रस के पक्ष में तैयार हो चुका है। प्रदेश में सरकार के प्रति युवाओं का बढ़ता आक्रोश भाजपा सरकार के तख्ता पल्ट का संदेश है। इस अवसर पर पूर्व विधायक दिल्लु राम बाजीगर, धर्म सिंह छोक्कर पूर्व विधायक, यूथ कांगे्रस के प्रदेश अध्यक्ष सचिन कूंडू, एनएसयूआई प्रदेश ईकाई अध्यक्ष हिमांशु, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनिल भुक्कल, ललिट बुटाना, मनदीप चटठा, जिला पार्षद भाग सिंह खनौदा, कमलजीत हाबड़ी, भाग सिंह कौल, रामपाल डुलयानी, भाग सिंह बंदराना, महावीर कौल भी मौजूद रहे।
कांग्रेस की सरकार आने पर स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू करेंगे : दीपेंद्र हुड्डा
फोटो नंबर-25