फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   गुरमीत राम रहीम के काफिले के साथ चल रही 3 गाड़ी हुई दुर्घटनाग्रस्त

गुरमीत राम रहीम के काफिले के साथ चल रही 3 गाड़ी हुई दुर्घटनाग्रस्त

Fri, 25 Aug 2017 07:19 PM IST
Updated Fri, 25 Aug 2017 07:19 PM IST
विज्ञापन
गुरमीत राम रहीम के काफिले के साथ चल रही 3 गाड़ी हुई दुर्घटनाग्रस्त
काफिले के साथ चल रही 3 गाड़ियां दुर्घटनाग्रस्त
विज्ञापन

ढांड (बाएं)। बाबा गुरमीत राम रहीम के काफिले में चल रही गाड़ियों में से एक जीप कन्या महाविद्यालय से आगे कुरुक्षेत्र बाईपास तीव्र मोड़ पर रजवाहे में जा गिरी। देखते ही देखते उसके पीछे चल रही 2 गाड़ियां उससे टकरा गई और रजवाहे में गिर गई। गनीमत यह रही की गाड़ियों के आपस में टकराने के बाद रजवाहे मेें गिरने से 2 सवारियों को मामूली चोट आई। काफिले के साथ चल रही एंबुलेंस ने घायलों को प्राथमिक उपचार देकर आगे रवाना हो गई। स्थानीय लोगों ने जेसीबी, की सहायता से क्षतिग्रस्त गाड़ियों को रजवाहे से बाहर निकलवाया।


प्राइवेट बसों ने नहीं माने आदेश
सुरक्षा की दृष्टि से सरकार द्वारा 25 अगस्त को प्रदेश के सभी सरकारी एवं गैर सरकारी स्कूल एवं कालेज, सरकारी कार्यालय तथा रोडवेज एवं प्राइवेट परिवहन समिति की बसों के चलने पर पूर्ण रूप से पाबंदी लगाई हुई थी। लेकिन प्राइवेट परिवहन समिति की बसें करनाल से ढांड के लिए धड़ल्ले से सवारियां लेकर चल रही थीं। जब इस बारे में ढांड थाना प्रभारी सुरेश कुमार से बात की तो उन्होंने बताया कि प्राईवेट परिवहन समिति की बसों का मामला उनके अधिकार क्षेत्र से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed