{"_id":"597cd1484f1c1b3d148b4663","slug":"201501352264-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुडा रिहायशी कालोनी में दिन में जलती हैं लाइटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हुडा रिहायशी कालोनी में दिन में जलती हैं लाइटें
Updated Sat, 29 Jul 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हुडा रिहायशी कालोनी में दिन में जलती हैं लाइटें
कैथल। पूंडरी में एकमात्र हुडा रिहायशी कालोनी में दिन में भी लाइटें जली रहती है, जिससे काफी लाइट की बर्बादी होती है। सीएम विंडो में दी शिकायत में रणदीप टाया हुडा निवासी ने आरोप लगाया कि बार-बार नगरपालिका सचिव व अन्य अधिकारियों से भी लिखित में शिकायत करने के बाद समस्या जस की तस बनी हुई है। जब किसी भी अधिकारी व कर्मचारी ने उनकी समस्या की तरफ ध्यान नहीं दिया तो उन्होंने मजबूरन सी.एम. विंडो का सहारा लेना पड़ा। यहां जगह-जगह गंदगी फैली रहती है। सड़कें टूटी-फूटी पड़ी है, पार्कों की काफी दुर्दशा बनी हुई है। नगर पालिका सचिव निशा शर्मा ने कहा कि नगरपालिका के पास कोई भी इलेक्ट्रिशियन नहीं है। हुडा एसोसिएशन के प्रधान व अन्य लोग उनके पास आए थे और उन्होंने ही जिम्मेवारी ली थी कि वे लाइट को आन आफ करवा दिया करेंगे। इसके बावजूद अगर उन्हें कोई दिक्कत है तो वे पालिका की तरफ से किसी कर्मचारी की ड्यूटी लगवा देंगे। इसके अलावा समय-समय पर कर्मचारियों के हिसाब से सफाई भी करवाई जाती है और पार्कों की व्यवस्था शीघ्र ठीक करवा दी जाएगी।