{"_id":"597cd0244f1c1b1c088b478f","slug":"201501351972-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्राह्मण समाज नहीं करता किसी पर अभद्र टिप्पणी, ना सहन करेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्राह्मण समाज नहीं करता किसी पर अभद्र टिप्पणी, ना सहन करेगा
Updated Sat, 29 Jul 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्राह्मण समाज नहीं करता किसी पर अभद्र टिप्पणी, न सहन करेगा
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। जाट नेता सुरेन्द्र मलिक द्वारा ब्राह्मण समाज पर की गई टिप्पणी के विरोध में युवा ब्राह्मण सभा की बैठक डॉ. श्रवण क्योड़क की अध्यक्षता में उनके कार्यालय में हुई। बैठक में डा. श्रवण ने कहा कि ब्राह्मण समाज एक बुद्धिजीवी समाज है और यह समाज किसी पर कोई अभद्र टिप्पणी नहीं करता तथा न ही गलत भाषा का प्रयोग करता है। उन्होंने कहा कि ईबीपीजी में ब्राह्मण समाज व तीन अन्य जातियों को 10 प्रतिशत आरक्षण प्राप्त है। इसी 10 प्रतिशत में सरकार ने छह अन्य जातियों को भी कर दिया गया है। जिसे ब्राह्मण समाज सहन नहीं करेगा। ब्राह्मण समाज ने इस बात के लिए सरकार के सामने विरोध जताया है। सरकार ने ब्राह्मण, क्षत्रिय, बनिया व खत्री जातियों के साथ धोखा किया है। इसलिए उन्होंने सरकार के सामने रोष जताया और कहा कि इस 10 प्रतिशत आरक्षण के साथ छेड़छाड़ न की जाए। श्रवण ने आगे कहा कि सरकार चाहे तो अन्य जातियों को अलग से आरक्षण दें, हमने किसी जाति विशेष पर कोई टिप्पणी नहीं की है। उन्होंने कहा कि इस बात से आहत होकर सुरेन्द्र मलिक ने ब्राह्मण समाज पर टिप्पणी की है जो असहनीय है। पवन पहलवान ने कहा कि कुछ लोग देश व प्रदेश में भाईचारा खराब कर रहे हैं। इस मौके पर सतबीर मालखेड़ी, अुर्जन शर्मा, बीपीएसओ अध्यक्ष जितेन्द्र, सतनारायण शर्मा, राजू डोहर, दिनेश शर्मा, बृज बात्ता, राहुल बात्ता, रवि, राजेश, आशीष भी उपस्थित रहे।