{"_id":"595e85374f1c1bc0728b45cc","slug":"201499366711-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर उतरे राजपूत समाज के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर उतरे राजपूत समाज के लोग
Updated Fri, 07 Jul 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क पर उतरे राजपूत समाज के लोग
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। राजस्थान पुलिस द्वारा किए गए अनंदपाल सिंह नामक व्यक्ति के एनकाउंटर के मामले में सीबीआई जांच की मांग पर वीरवार को राजपूत संगठन के लोगों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान लोगों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। प्रदर्शन की अध्यक्षता अखिल भारतीय क्षत्रिय सभा के जिला प्रधान सलिंद्र प्रताप ने की।
सबसे पहले हनुमान वाटिका में जिले के करीब 22 गांवों के राजपूत समाज के लोग एकत्रित हुए। इसके बाद वे नारेबाजी करते हुए लघु सचिवालय पहुंचे, जहां उन्होंने सीटीएम को गृहमंत्री राजनाथ सिंह के नाम ज्ञापन सौंपा। सलिंद्र प्रताप ने बताया कि राजस्थान पुलिस ने आन्नदपाल को 24 जून की रात गिरफ्तार किया था। लेकिन अगले दिन ही उसका फर्जी एनकाउंटर कर दिया, जो बेहद निंदनीय है। उन्होंने कहा कि एनकाउंटर के बाद उसके परिजनों को भी झूठे मुकदमों के तहत गिरफ्तार किया गया। जिससे राजपूत समाज के लोगों में गहरा रोष है। उन्होंने बताया कि राजपूत समाज के लोग आनंद की कुर्क की गई जमीन को वापस देने, परिजनों पर दर्ज किए गए केस को वापस लेने की मांग करते हैं। यदि सरकार ने इन मांगों को पूरा नहीं किया तो राजपूत समाज के लोग एक बड़ा आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। इस मौके पर प्रदीप राणा फरल, जितेंद्र, मोहन राणा, करण राणा, राहुल राणा, रामकुमार बात्ता, रॉकी कलायत, जॉनी, अजय, डॉ. सुधीर, सचिन राणा, मंगल सिंह आदि मौजूद रहे।