{"_id":"59569c6f4f1c1b52318b4ac0","slug":"201498848367-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी निकासी को लेकर लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी निकासी को लेकर लगाया जाम
Updated Sat, 01 Jul 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। खेतों में भरे बरसात के पानी की निकासी न होने से गांव मालखेड़ी के किसानों ने कैथल-खनौरी मार्ग पर 40 मिनट तक जाम लगा दिया। किसानों की मांग थी कि उनके खेतों में पानी बहुत ज्यादा हो गया है। जिसके कारण उनकी फसल खराब हो रही है। मौके पर नायब तहसीलदार व सदर थाना एसएचओ ने लोगों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया।
गांव मालखेड़ी के किसानों ने बताया कि तीन दिन से हो रही बरसात के कारण खेत पानी से लबालब हो गए हैं। जिसकी निकासी का कोई रास्ता दिखाई नहीं दे रहा है। किसानों ने प्रशासन से मांग है कि पानी का पास लगने वाली ड्रेन के माध्यम से खेतों से निकाला जाए तो वह अपनी फसल की बिजाई और जो फसल पानी में खड़ी है, उसे बचाया जा सके। अधिक पानी होने के कारण खेतों में खड़ी फसल खराब हो रही है। किसानों ने करीब 40 मिनट तक जाम लगाए रखा। जाम की सूचना मिलते ही मौके पर सदर थाना एसएचओ अमन कुमार व नायब तहसीलदार राजेश कुमार पहुंचे और किसानों को समझाकर जाम खुलवाया। तहसीलदार ने कहा कि किसान शनिवार को सुबह डीसी से मिलकर अपनी समस्या रखें। जल्द ही उनकी समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।