फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   आयुष शर्मा ने आईआईटी जेईई एंडवांस परीक्षा में पाया 687 वां रैंक

आयुष शर्मा ने आईआईटी जेईई एंडवांस परीक्षा में पाया 687 वां रैंक

Mon, 12 Jun 2017 12:29 AM IST
Updated Mon, 12 Jun 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
आयुष शर्मा ने आईआईटी जेईई एंडवांस परीक्षा में पाया 687 वां रैंक
आयुष शर्मा ने जेईई एडवांस में पाया 687वां रैंक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। आईआईटी-जेईई एडवांस में आयुष शर्मा ने ऑल इंडिया में 687वां रैंक हासिल किया है। आयुष की इस उपलब्धि पर परिवार में जश्न का माहौल है। सभी ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर उसकी सफलता की बधाई दी। आयुष के पिता अनिल शर्मा बीएसएनएल में डिवीजनल ऑफिसर हैं। आयुष ने बताया कि वह हुडा सेक्टर 19 में रहते हैं। वह वर्ष 2015 में आईआईटी की कोचिंग लेने के लिए राजस्थान के कोटा गया था। उसने कोटा से ही 93.4 प्रतिशत अंकों के साथ बारहवीं की परीक्षा पास की थी। वह एक बड़ा सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनकर देश के लिए कुछ करना चाहता है। आयुष के पिता अनिल शर्मा ने बताया कि बेटे ने मेन्स में 1509वां रैंक हासिल किया था। अब 15 जून से आईआईटी में दाखिले के लिए काउंसलिंग शुरू हो जाएगी। उन्होंने बताया कि उनके बड़े बेटे अनुज शर्मा ने भी आईआईटी दिल्ली से शिक्षा ग्रहण की थी। वह इस समय बैंगलोर में इंजीनियर है।

अक्षित बंसल ने हासिल किया 8115 रैंक
कैथल। हुडा सेक्टर 19 निवासी अक्षित बंसल ने आईआईटी-जेईई एडवांस में 8115वां रैंक हासिल किया है। उसके पिता राकेश बंसल व्यवसायी हैं। माता का नाम सरिता है। वह आईआईटी मुंबई में सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग में दाखिला लेकर अच्छा इंजीनियर बनना चाहता है।
विज्ञापन


पंखुड़ी ने हासिल किया 11909
कैथल। एसबीआई निवासी पंखुड़ी ने आईआईटी-जेईई एडवांस में 11 हजार 909 रैंक हासिल किया है। वह किसी नामी इंस्टीट्यूट में दाखिला लेकर इंजीनियरिंग करना चाहती है। उसके पिता एचएस गोयल केमिस्ट हैं। इस समय वह थापर कॉलेज पटियाला में इंजीनियरिंग कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed