फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   20 lakh extortion sought by sending cartridges with letter to agent's house

आढ़ती के घर पत्र के साथ कारतूस भेज मांगी 20 लाख की रंगदारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
20 lakh extortion sought by sending cartridges with letter to agent's house
कैथल। सब्जी मंडी के एक आढ़ती को घर पर चिट्ठी और कारतूस भेजकर 20 लाख रुपये रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

सब्जी मंडी कैथल के आढ़ती दर्शन कुमार भट्ठला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि वह बृहस्पतिवार को मंडी से काम निपटाने के बाद सुबह करनाल रोड गोबिंद कालोनी कैथल स्थित घर पहुंचे, जहां दरवाजे पर एक पीले रंग का लिफाफा मिला। इसे खोलने पर देखा कि उसमें एक चिट्ठी और कारतूस है। चिट्ठी में जान से मारने की धमकी देते हुए 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। लिफाफे पर दुकान का पता लिखा हुआ है, जबकि पत्र घर के दरवाजे पर मिला है।
विज्ञापन

इसमें धमकी दी गई है कि अगर इसकी शिकायत पुलिस को दी तो पूरे परिवार को खत्म कर दिया जाएगा। वहीं 20 लाख रुपये नहीं देने पर आढ़ती, उसके बेटे और उसके पोते को जान से मारने की धमकी दी गई है। आढ़ती ने इस संबंध में एसएचओ सिविल लाइन और एसपी को भी शिकायत दी है। इस संबंध में डीएसपी विवेक चौधरी ने बताया कि पुलिस को शिकायत मिली है, जिसमें एक आढ़ती से 20 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही इसका खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पता दुकान का तो चिट्ठी घर पर कैसे पहुंची?
चिट्ठी भेजने के तरीके को लेकर पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है। क्योंकि आढ़ती की दुकान सब्जी मंडी में है, जो थाना शहर के इलाके में स्थित है। जबकि चिट्ठी आढ़ती के घर पर मिली है, जो थाना सिविल लाइन एरिया में है। ऐसे में यह स्पष्ट है कि चिट्ठी फेंकने वाला आढ़ती के घर और दुकान दोनों से वाकिफ है। ऐसे में किसी करीबी के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed