फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   प्रक्रियात्मक खामी नहीं जिम्मेवार जेई, एमई या फिर अन्य अधिकारी का नाम बताएं

प्रक्रियात्मक खामी नहीं जिम्मेवार जेई, एमई या फिर अन्य अधिकारी का नाम बताएं

Tue, 19 Mar 2019 11:59 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
प्रक्रियात्मक खामी नहीं जिम्मेवार जेई, एमई या फिर अन्य अधिकारी का नाम बताएं
खामी नहीं जिम्मेदार का नाम बताएं, जिसपर कार्रवाई की जा सके : डीसी
विज्ञापन

- डीसी ने सिटी स्क्वायर मामले में एडीसी कार्यालय में भेजी जांच रिपोर्ट
एडीसी की रिपोर्ट में सिटी स्क्वायर विवाद की जांच में खामियां तो निकालीं लेकिन इसे प्रोसीजरल लैप्स बता कर अधिकारियों की नहीं की जिम्मेदारी तय
अब तत्कालीन कर्मचारियों व अधिकारियों पर गाज गिरना तय
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। सिटी स्क्वायर मामले में एडीसी की जांच रिपोर्ट में प्रक्रियात्मक खामी (प्रोसीजरल लैप्स) को डीसी ने खारिज कर दिया है। डीसी डॉ. प्रियंका सोनी ने एडीसी को आदेश जारी किए हैं कि इस मामले में जो खामी निकली है, उसके लिए जिम्मेदार अधिकारी, कर्मचारी का नाम अंकित किया जाए। जिम्मेदारी तय की जाए। अब इस मामले में जांच में दोषी पाए जाने वाले कर्मचारियों व अधिकारियों पर गाज गिरना तय है।
विदित रहे कि करीब 35 करोड़ रुपये के सिटी स्क्वायर प्रोजेक्ट में पार्षद राकेश सरदाना सहित अन्य ने नियमों को दरकिनार करते हुए ठेकेदार को एडवांस में भुगतान करने का आरोप लगाया था। साथ ही टेंडर छोड़ने की प्रक्रिया में भी लापरवाही बरती गई। इस मामले में विशेष रूप से नगर पार्षदों ने बैठक बुलाई थी। जिसमें अधिकारी कोई जवाब नहीं दे पाए थे। इसके बाद पार्षदों ने प्रस्ताव पारित कर इस काम को रुकवाने, दोषी अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज करवाने की मांग की थी। बाद में एडीसी द्वारा मामले की जांच की गई थी। निवर्तमान एडीसी सतबीर कुंडू द्वारा जांच पूरी करके डीसी को प्रक्रियात्मक खामी बताते हुए डीसी को रिपोर्ट दे दी थी।
विज्ञापन

डीसी डॉ. प्रियंका सोनी ने बताया कि उन्होंने स्टडी करके रिपोर्ट एडीसी कार्यालय में भेजी है। जिसमें प्रोसीजरल लैप्स की बात कही गई है। लेकिन यह किस अधिकारी या कर्मचारी के कारण हुआ। इसकी जिम्मेदारी तय की जाए। ताकि उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed