फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   सता के लोभी लोग कभी भी जनता की सेवा और प्रदेश का विकास नहीं कर सकते है-राजकुमार सैनी

सता के लोभी लोग कभी भी जनता की सेवा और प्रदेश का विकास नहीं कर सकते है-राजकुमार सैनी

Sun, 03 Mar 2019 11:35 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2019 11:35 PM IST
विज्ञापन
सता के लोभी लोग कभी भी जनता की सेवा और प्रदेश का विकास नहीं कर सकते है-राजकुमार सैनी
सत्ता के लोभी कभी जनता की सेवा नहीं कर सकते : राजकुमार सैनी
विज्ञापन

फोटो नंबर-24
अमर उजाला ब्यूरो
पूंडरी। सांसद राजकुमार सैनी ने कहा कि सता के लोभी लोग कभी भी जनता की सेवा और प्रदेश का विकास नहीं कर सकते है। वे पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। सांसद ने कहा कि उन्होंने जनता के हितों को सर्वोपरि समझा, जिसके चलते उन्होंने सरकार की नीतियों का भी विरोध करने से गुरेज नहीं किया। मैं सच्चे मन से जनता की सेवा करने के लिए राजनीति में आया हूं। उन्होंने कहा कि समान विचारधारा वाले दल बसपा के साथ उनका गठबंधन है और आगामी चुनावों में निश्चित रूप से वे सरकार बनाएंगे। मेरी लड़ाई गरीब लोगों के सम्मान और अधिकार की लड़ाई है। जिसके लिए कभी न झुकूंगा और न रुकूंगा। सांसद ने शहीद हुए सैनिकों को भी नमन करते हुए उनके शौर्य की प्रशंसा की। सांसद ने कहा कि उनकी सरकार आने पर हर के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और जब तक नौकरी नहीं मिलेगी तब तक 10 हजार रुपये बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा। इस मौके पर पार्षद जयपाल सैनी उर्फ बोबी, बलकार गोलन, पवन सैनी, रामकुमार सैनी, चंदन सैनी, राजेश रंगा व बसपा कार्यकर्ता भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed