फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   राहगिरी कार्यक्रम में तीन घंटे तक उठाया लोगों ने हरियाणवी गायिकी का लुत्फ

राहगिरी कार्यक्रम में तीन घंटे तक उठाया लोगों ने हरियाणवी गायिकी का लुत्फ

Sun, 03 Mar 2019 11:35 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2019 11:35 PM IST
विज्ञापन
राहगिरी कार्यक्रम में तीन घंटे तक उठाया लोगों ने हरियाणवी गायिकी का लुत्फ
राहगीरी : लोगों ने उठाया हरियाणवी गायिकी का लुत्फ
विज्ञापन

लव डांस अकादमी की सैनिकों पर प्रस्तुत कोरियोग्राफी ने भी मन मोहा
हरियाणवी गायक गजेंद्र फौगाट...जिसने बहू काले की जैसे गानों के माध्यम से नाम कमाया है
फोटो संख्या-3 से 7
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। पुलिस एवं जिला प्रशासन द्वारा सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से पिहोवा चौक पर आयोजित अपनी राहें-अपनी आजादी के राहगीरी कार्यक्रम में दर्शकों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों पर खूब धमाल मचाया। डीसी डॉ. प्रियंका सोनी ने बतौर मुख्यातिथि कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलन से विधिवत शुभारंभ किया। दर्शक प्रसिद्ध हरियाणवी कलाकार गजेंद्र फौगाट के लगभग 3 घंटे की जोशीले व उमंग भरे गीतों की प्रस्तुतियों पर घंटों थिरकते नजर आए। हरियाणवी गायिकी पर लोग जमकर थिरके। कार्यक्रम में अभिभावकों के साथ पहुंचे बच्चों ने भी गायक फौगाट के साथ मंच पर डांस किया। वहीं लव डांस अकादमी के बच्चों की सैनिकों पर प्रस्तुत कोरियोग्राफी ने भी लोगों का दिल जीत लिया।
डीसी डॉ. प्रियंका सोनी ने कहा कि राहगीरी कार्यक्रम में मस्ती के पलों के साथ-साथ कलाकारों ने सामाजिक संदेश भी दर्शकों तक पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि बच्चों की प्रस्तुति के माध्यम से यह दर्शाया गया कि उनकी सेना के जवान विपरीत परिस्थितियों में भी देश की सरहदों की रक्षा में तत्पर रहते हैं। इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को भागदौड़ भरी जिंदगी में कुछ फुर्सत के पल देने के अलावा प्रशासन व आम जनता में तालमेल को बढ़ाना है। उन्होंने कलाकारों का तालियों से उत्साह वर्धन भी किया। कार्यक्रम में गत दिनों जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आत्मघाती हमले में शहीद हुए सैनिकों को भी 2 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन

प्रसिद्ध कलाकार गजेंद्र फोगाट की प्रस्तुतियां रही, जिन्होंने देश भक्ति की भावना से ओत-प्रोत प्रस्तुतियों से दर्शकों को झूमने पर मजबूर किया। उनकी मेरा रंग दे बसंती चोला, पाकिस्तान में तिरंगा लहरा दैयो, कौण कह बहु काले की तथा काट प्लाट हरियाणा के जम्मू कश्मीर मैं जैसे उमंग से भरे व जोशीले गीतों पर दर्शक घंटों झूमते रहे। शिवम ग्रुप की प्रस्तुति के दौरान शिवम कलाकार के साथ उनके पिता जी डीएसपी अशोक कुमार भी खूब नाचे। डीएवी पब्लिक स्कूल के अलावा नन्हें कलाकारों नंदिनी व हर्षिता ने भी अपनी शानदार प्रस्तुतियों पर खूब तालियां बटोरी। इस कार्यक्रम को जैड किंग के बलविंद्र ढुल तथा एलआर हुंडई द्वारा प्रायोजित किया गया था। इस अवसर पर डीएसपी कुलवंत सिंह, कुल भूषण, विनोद शंकर, अशोक कु मार, प्रमोद कुमार, कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के सदस्य गोपाल सैनी, नगर परिषद के एमई राज कुमार शर्मा, विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी, पतंजलि योग समिति की योग साधक सहित सभी थाना व चौकी प्रभारी अलावा गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed