{"_id":"5c7acd0fbdec22739100860c","slug":"191551551759-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोटिस चस्पाने के बाद आंगनबाड़ी केंद्र तो खुले, न वर्कर मिली और न रसोई खुली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोटिस चस्पाने के बाद आंगनबाड़ी केंद्र तो खुले, न वर्कर मिली और न रसोई खुली
विज्ञापन

बच्चों को नहीं मिल रहा केंद्र में मिलने वाला राशन
फोटो नंबर-03 व 04
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। पिछले 22 दिन से चल रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की हड़ताल पर विभाग की ओर से नोटिस चस्पाने के बाद शहर सहित आस पास के कुछ गांवो में आंगनबाड़ी केंद्र तो खुले, लेकिन यहां पर न तो वर्कर मिली और न ही केंद्र में स्थित रसोई खुली। विभाग द्वारा नोटिस चस्पाए जाने के बाद शनिवार को गांव जींद रोड, प्यौदा रोड, गांव देवीगढ़ व शेरगढ़ में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का दौरा किया गया तो यहां पर आंगनबाड़ी केंद्र खुले। लेकिन यहां पर कोई भी आंगनबाड़ी वर्कर नहीं मिली। इसके साथ ही यहां पर स्थित रसोई पर ताला लटका मिला। रसोई पर ताला लगने के कारण यहां पर बच्चे राशन लेने के लिए आंगनबाड़ी वर्कर का इंतजार करते दिखाई दिए। लेकिन उन्हें राशन नहीं मिला।
पिछले 22 दिनों से केंद्रों की रसोई में खराब हो रहा राशन : आंगनबाड़ी वर्करों की हड़ताल होने के कारण पिछले 22 दिनों से जिलेभर में स्थित आंगनबाड़ी केंद्रों में राशन खराब होने की कगार पर है। यह राशन बच्चों में न बंट पाने के कारण खराब हो रहा है।
सीडीपीओ ओमलता ने बताया कि राशन बांटने वाली हेल्पर हड़ताल पर चल रही है। जिस कारण बच्चों को राशन वितरित नहीं किया जा रहा है।
आंगनबाड़ी वर्कर्स यूनियन की राज्य महासचिव शकुंतला देवी ने बताया कि जहां पर आंगनबाड़ी केंद्र खुले है। वहां की वर्कर हमारी यूनियन की सदस्य नहीं है।