फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   स्वास्थ्य विभाग में 118 एनएचएम कर्मचारी टर्मिनेट, 38 अभी हड़ताल पर चल रहे हैं

स्वास्थ्य विभाग में 118 एनएचएम कर्मचारी टर्मिनेट, 38 अभी हड़ताल पर चल रहे हैं

Sat, 23 Feb 2019 12:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 23 Feb 2019 12:01 AM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग में 118 एनएचएम कर्मचारी टर्मिनेट, 38 अभी हड़ताल पर चल रहे हैं
स्वास्थ्य विभाग में 118 एनएचएम कर्मचारी टर्मिनेट, 38 अभी हड़ताल पर चल रहे हैं
विज्ञापन

कैथल। स्वास्थ्य विभाग में 18 दिन से हड़ताल कर रहे 118 एनएचएम कर्मचारियों को टर्मिनेट कर दिया गया है। इस संबंध में सीएमओ ने पत्र जारी किया है। वहीं कर्मचारियों की हड़ताल 18वें दिन भी जारी रही। इसके अलावा 38 कर्मचारियों को अभी हड़ताल पर बताया गया है। जिनके हड़ताल में शामिल हुए 7 दिन पूरे नहीं हुए हैं। सीएमओ का कहना है कि यदि कर्मचारी सोमवार को काम पर लौट आते हैं तो उन्हें पुन: ज्वाईनिंग क अपील की जाएगी। अन्यथा वे स्थाई तौर पर बर्खाश्त हो जाएंगे।
हरियाणा एनएचएम कर्मचारी संघ द्वारा 18वें दिन का धरना जिला अस्पताल में राजेश गोयत की अध्यक्षता में जारी रहा। उन्होंने बताया कि इतने दिनों से कर्मचारी अपनी समस्या को लेकर धरने पर बैठे हैं। लेकिन सरकार उनसे बातचीत को तैयार नहीं है। स्वास्थ्य सेवाओं के मामले में सरकार पहले ही लापरवाह है। उन्होंने बताया कि हरियाणा के कई जिलों में सरकार की लापरवाही के मामले सामने आये हैं। कंट्रोल रूम में एनएचएम कर्मचारियों की जगह पर प्राईवेट एंबुलेंस वाले बैठा रखे हैं। कई जगहों पर लापरवाही के कारण मौतें भी हो चुकी हैं। उन्होंने बताया कि सर्व शिक्षा अभियान की तर्ज पर कर्मचारियों को ग्रेड पे, भत्ते, संशोधन व सातवां वेतन आयोग आदि सुविधाएं दी जानी चाहिए। एनएचएम कर्मचारियों को नियमित किया जाए और जब तक कर्मचारी नियमित नही होते। उन्हें नियमित के समान तनख्वाह व सभी भत्ते दिये जाएं। इस मौके पर नरेंद्र राज राणा, डॅा. सुशील जागलान, डॅा. ममता कश्यप, अंजू बाला, प्रीति शर्मा, रीना, वंदना, रोकी राणा, पवन शर्मा, विरेन्द्र, सुशील, विकास कल्याण, अनिल काजल, गजे सिंह, गोपाल बंसल, बलजीत सिंह, नसीब मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, डीपीएम नरेंद्र कुमार ने कहा कि शनिवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ कर्मचारियों की बैठक है। इसके बाद ही पता चल सकेगा कि आगे क्या रुख रहेगा।
सीएमओ ने जारी किए आदेश, 118 को किया गया टर्मिनेट:-सीएमओ डा. सुरेद्र नैन ने 156 एनएचएम कर्मचारियों में से 118 को बर्खाश्त कर दिया है। साथ ही 38 स्वास्थ्य विभाग व 20 आयूष विंग में कर्मचारियों को अभी स्ट्राइक पर ही बताया गया है। डा. नैन ने बताया कि जो कर्मचारी टर्मिनेट कर दिए गए हैं, उन्हें सोमवार तक एक ओर मौका दिया जाएगा। यदि वे सोमवार को काम पर लौट आए तो ठीक है, अन्यथा उन्हें स्थाई तौर पर बर्खाश्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed