फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   नया साल नई उम्मीदें:-

नया साल नई उम्मीदें:-

Mon, 31 Dec 2018 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 31 Dec 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
नया साल नई उम्मीदें:-
नया साल नई उम्मीदें :
विज्ञापन

जिले की इन प्रतिभाओं से रोशन होगा साल 2019
1. श्रेयांश द्विवेदी : वाइस चांसलर महर्षि वाल्मीकि संस्कृत विश्वविद्यालय मूंदड़ी। वीसी द्विवेदी करीब छह माह से विश्वविद्यालय को विकसित करने में जुटे हुए हैं। नए साल में संस्कृत विश्वविद्यालय में नए कोर्सों की सौगात मिलेगी। संस्कृत से जुड़े कोर्सों के साथ-साथ इस विश्वविद्यालय में पत्रकारिता सहित कई विषयों के कोर्स होंगे। जिससे जिले को एक बड़ा संस्थान मिलने वाला है। प्रख्यात विद्वान श्रेयांश द्विवेदी की इस विश्वविद्यालय को मूर्त रूप देने में अहम भूमिका रहेगी।
2. बॉक्सर मनोज कुमार : ओलंपियन बॉक्सर मनोज कुमार से भी काफी उम्मीदें हैं। मनोज ओलंपिक की तैयारियों में जुटा है। दो बार ओलंपिक में भाग ले चुका है। लेकिन अभी तक ओलंपिक में पदक की आस पूरी नहीं हो पाई है। नए साल में मनोज से काफी उम्मीदें रहेंगी। अगस्त 2019 में ओलंपिक के लिए क्वालिफाईंग मुकाबले हैं। जिसमें उसके चयन होने की संभावनाएं हैं।
विज्ञापन

3. मनीषा मौण : हाल ही में वर्ल्ड चैंपियन को हरा चुकी मनीषा मौण ने कहा कि वह वर्ष 2018 में हरियाणा की बेस्ट बॉक्सर बन चुकी है। अब वर्ष 2019 में जून में आयोजित होने वाली एशियन चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर एशिया की बेस्ट बॉक्सर बनने का प्रयास करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

4. पैरा ओलंपिक अरविंद : तीरंदाजी में पैरा एशियाड खेलों में गोल्ड मेडल जीतकर आए अरविंद से भी काफी उम्मीदें हैं। अब वह ओलंपिक की तैयारियों में जुटा है। ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने के लिए वह मेहनत कर रहा है।
5. कोमल भाल : पोलैंड में गोल्ड मेडल जीतकर आई कोमल भाल का चयन जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में हो गया है। वर्ष 2019 में होने वाले इस मुकाबले में कोमल से काफी उम्मीदें हैं।
10. नेहा यादव : बुल्गारिया में वर्ल्ड चैंपियनशिप में वर्ल्ड में गोल्ड लेकर लौटी नेहा यादव से भी वर्ष 2019 में काफी उम्मीदें हैं। नेहा अब सीनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए तैयारी में जुटी है। वह बॉक्सिंग में काफी प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं। 11. लेफ्टिनेंट गीतांश आहलुवालिया : दिसंबर माह में ही भारतीय सेना में ऑफिसर बने लेफ्टिनेंट गीतांश आहलुवालिया ने हाल ही में अपनी ड्यूटी ज्वाइन की है। श्रीनगर में कुपवाड़ा में उन्हें पहली पोस्टिंग मिली है। उनका हाल ही में कोर्स पूरा होने पर सेना में चयन हुआ है। गीतांश ने कैथल का खूब नाम रोशन किया है।
12. जूडो खिलाड़ी ज्योति : राज्यस्तरीय जूडो मुकाबले में प्रथम स्थान हासिल करने के बाद नए साल में स्कूल नेशनल मुकाबले में भाग लेंगी। उससे काफी उम्मीदें हैं।
13. अंकुश जांगड़ा : जयपुर में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतकर लौटा है। नए साल में खेलो इंडिया मुकाबले के लिए चयनित हो चुका है। इसके बाद उसके इंटरनेशनल मुकाबले में खेलने की पूरी संभावनाएं हैं। खेलो इंडिया मुकाबले से वर्ष 2024 व 2028 ओलंपिक मुकाबलों के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।
14. एसपी वसीम अकरम : एसपी वसीम अकरम ने अपनी नियुक्ति के कुछ ही समय में नशे को लेकर जो अभियान चलाया है। उससे उम्मीद है कि 2019 में जिले के पंजाब के सटे इलाकों सहित अंदर तक पैठ बना चुके चिट्टे व स्मैक के बड़े गठजोड़ को खत्म करेंगे और नशे पर लगाम लगाएंगे। एसपी ने कहा कि जिले में यातायात व्यवस्था सुधारने, हेलमेट पहनने की आदल डलवाने, महिला सुरक्षा पर ध्यान व नशे की समस्या का खात्मा उनकी नए साल में प्राथमिकताओं में रहेगा। साथ ही नागरिकों के साथ सम्मानपूर्ण व्यवहार व अपराधियों पर सख्ती से पेश आना भी नए साल का संकल्प रहेगा। 15. ललित कुंडू : गांव रोहेड़ा से मूल निवासी एवं वर्तमान में कैथल में रह रहे ललित कुंडू के परिवार सहित जिले को ललित से काफी उम्मीदें हैं। ललित गूगल में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर चयनित हुए हैं। वे कैलीफोर्निया में गूगल के लिए काम कर रहे हैं। भारी भरकम पैकेज पर उनका इसी साल गूगल में चयन हुआ है।
16. क्रिकेटर अशोक संधू : अशोक संधू अंडर-19 वर्ल्ड कप खेल सकता है। विदेशों में भी खेलने के लिए जा सकता है। इस समय संधू हैदराबाद में अंडर-19 इंटर स्टेट मुकाबलों में खेलने के लिए गया हुआ है। इस मुकाबले में वह हरियाणा की टीम की ओर से खेल रहा है। वह इंग्लैंड टूर पर जा चुका है।
17. सपना सैनी : वर्ष 2017 में इंटरनेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में ब्रांज जीत चुकी बॉक्सर सपना सैनी ने कहा कि वर्ष 2019 में उसे गोल्ड मेडल जीतने की काफी उम्मीदें है। वह तीन बार इंटरनेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप खेल चुकी है। लेकिन गोल्ड से जीतने से हर बार पीछे रह जाती है।
18. मोनिका जिंदल : हरियाणा बोर्ड की 12वीं कक्षा में कामर्स संकाय में 500 में से 484 अंकों के साथ 96.08 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा मोनिका जिंदल भी नए साल में नई उपलब्धियों के लिए प्रयासरत है। मोनिका ने बताया कि वह सीए बनकर पूरे जिले के साथ अपने माता पिता का नाम रोशन करना चाहती है। उसने कहा कि वर्तमान में वह आरकेएसडी कॉलेज मेें सायंकालीन सत्र में बीकॉम प्रथम वर्ष में शिक्षा ग्रहण कर रही है। कॉलेज में शाम के समय जाती है। लेकिन वह सुबह के समय अपनी पढ़ाई कर सीए की तैयारी कर रही हैं।
19. ईश्वर कुंडू : किसान वैज्ञानिक ईश्वर कुंडू से भी कृषि जगत में काफी कुछ नया करने की उम्मीदें हैं। किसान वैज्ञानिक ईश्वर कुंडू अब तक राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अवार्ड हासिल कर चुके हैं। वे फसलों में रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित करने व मिट्टी की सेहत बनाए रखने के लिए दवा विकसित कर चुके हैं। इस दवा में निरंतर सुधार भी कर रहे हैं। नए साल में कुंडू सुरक्षित खेती के अभियान को आगे बढ़ाकर इसमें ओर बदलाव लाने के लिए प्रयासरत हैं।


राज्यस्तर के लिए : -
1. रणदीप सुरजेवाला : कैथल से विधायक रणदीप सुरजेवाला आज कांग्रेस संचालन समिति सहित कई कमेटियों के सदस्य हैं। वे अखिल भारतीय मीडिया प्रभारी हैं। नए साल में चुनावों में उनकी अहम भूमिका रहेगी। चूंकि वे कैथल से विधायक हैं तो कैथल जिले के लोगों को उनसे काफी उम्मीदें हैं।

2. इंद्रेश कुमार : आरएसएस में अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य। इंद्रेश कुमार का नाम संघ में बड़े नेताओं में शुमार है। अभी तक संघ से जुड़े कई संगठनों के माध्यम से राष्ट्रवाद का झंडा बुलंद किए हुए इंद्रेश कुमार ने पूरा जीवन राष्ट्रभक्ति की दिशा में संघ कार्यों में लगाया है। नए साल में जिले के लोगों को उनसे भी काफी उम्मीदें रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed