फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   आने वाली पीढ़ी के लिए नहीं, अपने लिए जल संरक्षण करना होगा

आने वाली पीढ़ी के लिए नहीं, अपने लिए जल संरक्षण करना होगा

Wed, 10 Oct 2018 12:30 AM IST
Updated Wed, 10 Oct 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
आने वाली पीढ़ी के लिए नहीं, अपने लिए जल संरक्षण करना होगा
आने वाली पीढ़ी के लिए नहीं, अपने लिए जल संरक्षण करना होगा
विज्ञापन

पांच दिवसीय क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न
फोटो नंबर-08
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से पंचायत भवन में आयोजित पांच दिवसीय क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण कार्यशाला मंगलवार को संपन्न हुई। कार्यशाला की अध्यक्षता विभाग के जिला सलाहकार दीपक कुमार ने की। कार्यशाला में डीसी धर्मवीर सिंह मुख्य तिथि के रुप में मौजूद रहे। जबकि एसई एमएस राणा व वीके गुप्ता विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस मौके पर डीसी ने मेक कैथल वाटर पॉजिटिव मुहिम शुभारंभ किया। कार्यशाला में मेक कैथल वाटर पॉजिटिव के स्टीकर जारी किए गए। यह स्टिकर जिले में सभी सरकारी वाहनों अन्य वाहनों पर लगा कर लोगों को जल संरक्षण के प्रति प्रेरित करेंगे। ताकि जिले को वाटर पॉजिटिव बनाया जा सके। डीसी ने कहा कि आज से 30-40 साल पहले पीने के पानी का स्तर 30 से 40 फीट पर उपलब्ध था। वहीं अब पीने के पानी का स्तर 200 फीट से नीचे चला गया है। उन्होंने कहा कि जिले के सात खंडों में से दो खंड गुहला, राजौंद भूजल विभाग ने डार्क जोन घोषित कर दिए गए हैं। हमें पानी की एक-एक बूंद का सही इस्तेमाल करना होगा। वरना हमें पानी की किल्लत का सामना करना पड़ेगा। एसई एमएस राणा ने कहा कि हमें आने वाली पीढ़ी के लिए नहीं अपने लिए जल संरक्षण करना होगा। वीके गुप्ता ने कहा कि पानी की एक-एक बूंद का सही इस्तेमाल करना होगा। कार्यशाला में मंगलवार को गांव नरड़, प्यौदा, सेगा, सिसला, सिसमोर, तितरम, चंदाना, सहारण, खेड़ी-शेरू, देवबन, हरसौला, रोहेडियां, काकौत के सरपंच, पंच, अध्यापक, आंगनवाड़ी वर्कर, आशा वर्कर व अन्य सदस्यों ने भाग लिया। इस मौके पर बीआरसी संदीप कुमार, रघबीर सिंह, विष्णु शर्मा, चंद्रशेखर, सतविंद्र सिंह, रसानज्ञ कनिष्ठ अभियंता ऋषिपाल, रवि कुमार, राहुल, विनय, अरविंद कुमार, गौरव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed