{"_id":"5bb510d3867a557ecc328732","slug":"191538592979-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"21 कर्मचारियों ने मुंडन करवा किया विभाग के प्रति रोष प्रकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
21 कर्मचारियों ने मुंडन करवा किया विभाग के प्रति रोष प्रकट
Updated Thu, 04 Oct 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
21 कर्मचारियों ने मुंडन करवा जताया रोष
- वन विभाग मजदूर यूनियन का अनिश्चितकालीन धरना डीएफओ कार्यालय पर 30वें दिन भी जारी रहा
फोटो नंबर-01
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। वन विभाग मजदूर यूनियन का अनिश्चितकालीन धरना डीएफओ कार्यालय पर 30वें दिन जारी रहा। जिसकी अध्यक्षता जिला प्रधान विजय शर्मा ने की। मंच संचालन जिला सचिव नरेश कुमार ने किया। बुधवार के क्रमिक अनशन पर रूलदू राम गोस्वामी, विष्णु दत्त, सतपाल सीवन, रामकुमार पाई बैठे।
उन्होंने बताया कि वन मंडल अधिकारी अपने अड़ियल रवैये पर कायम है। क्योंकि तीस दिन बीत जाने के बाद भी मजदूरों की मस्टरोल प्रणाली लागू नहीं की गई। वन मजदूर 11 सितंबर से भूख हड़ताल पर बैठे हैं। जिसकी तरफ अधिकारी व प्रशासन का कोई ध्यान नही दे रही है। जिसके कारण मजदूरों भारी रोष है। इस विरोध में 21 कर्मचारियों रूलदू राम गोस्वामी, विष्णु, रामकुमार, सतपाल, हरिराम, नरेश कुमार, विजय कुमार, बलजीत, सत्यवान, सुलतान, मोहनलाल, संतलाल ने मुंडन करवा मंडल अधिकारी व प्रशासन के प्रति अपना रोष प्रकट किया। जिला सचिव नरेश कुमार ने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा घोषणा की जा चुकी है कि 2003 और 2004 की पॉलिसी के तहत सभी कर्मचारियों को पक्का किया जाएगा। लेकिन वन मंडल अधिकारी इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने बताया कि यदि समय रहते मजदूरों की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो वन मजदूरों को मजबूरन सड़कों पर उतरकर गंजा प्रदर्शन करेंगे। इस मौके पर जिला कोषाध्यक्ष सतबीर सेरधा, जिला सहसचिव रोहताश राजौंद, जिला उपप्रधान हरी राम चौहान, रेंज प्रधान सत्यवान माजरा आदि मौजूद रहे।