फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   कहीं फोड़ी दही हांडी, कहीं कान्हा को झुलाया झूला

कहीं फोड़ी दही हांडी, कहीं कान्हा को झुलाया झूला

Mon, 03 Sep 2018 11:50 PM IST
Updated Mon, 03 Sep 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
कहीं फोड़ी दही हांडी, कहीं कान्हा को झुलाया झूला
कहीं फोड़ी दही हांडी, कहीं कान्हा को झुलाया झूला
विज्ञापन

जिलेभर में धूमधाम से मनाया गया जन्माष्टमी का त्योहार, सुबह से देर रात तक मंदिरों में श्रद्धालुओं का लगा रहा तांता
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। सोमवार को जिलेभर में श्री कृष्णा जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर जिले के सभी मंदिरों को भव्य ढंग से सजाया गया। शहर के चंदाना गेट स्थित श्री ग्यारह रुद्री, श्री अंबकेश्वर, श्रीकृष्णा, श्रीराम मंदिर, शिव शक्ति धाम, हनुमान वटिका सहित अन्य मंदिरों में सुबह से श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप को झूला झुलाने के भारी भीड़ उमड़ी रही।
उधर, कस्बा सीवन में गांव के युवाओं द्वारा दही हांडी फोड़ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान भव्य झांकी निकाली गई और श्री हनुमान मंदिर के प्रांगण में 50 फुट ऊंची मटकी फोड़ी। शहर के मंदिरों में शाम के समय भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें श्रीकान्हा का गुणगान सहित श्रीकृष्ण और राधा के जीवन से संबधित झांकियों में विशेष कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

सिल्वर ऑक पब्लिक स्कूल में बच्चे राधा-कृष्ण व मीरा की पोशाक पहनकर स्कूल पहुंचे। स्कूल परिसर को अध्यापिकाओं द्वारा सजाया गया। प्रधानाचार्य ईवा मेहता ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। स्कूल में बच्चों ने मटकी फोड़ी और कान्हा का जन्मदिन केक काटकर मनाया। प्रधानाचार्या ईवा मेहता ने जन्माष्टमी की बधाई दी। राधा-कृष्ण के रूप में सजे नन्हे-मुन्नों ने सबका मन मोह लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं ढांड रोड पर स्थित दी आर्यन इंटरनेशनल स्कूल में विद्यार्थियों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम में प्रबंधक प्रधुमन सिंह व प्रबंधक समिति के सभी सदस्य शामिल हुए। विद्यार्थियों ने हिंदी व अंग्रेजी में कविताओं एवं भाषण द्वारा श्रीकृष्ण के जीवन चरित्र का वर्ण किया। लघु नाटिका के माध्यम से बच्चों ने सबको हतप्रभ कर दिया। फैशन शो में पूर्व प्राथमिक कक्षाओं के छात्रों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर समां बांधा। अंत में प्रधानाचार्या सपना सिंह ने जन्माष्टमी की बधाई दी।
पूंडरी के सेठ दानामल मंदिर में रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। जिसमें भगवान श्रीकृष्ण के भजनों का गुणगान किया गया। श्रीगोपीनाथ मंदिर में भी जन्माष्टमी पर्व बड़े धूम-धाम से मनाया गया। मंदिर संचालक भीषण शर्मा ने पूजा अर्चना करवाई और श्रीकृष्ण के जन्म और कंस वध के बारे में विस्तार से कथा सुनाई।
विश्व जागृति मिशन कैथल मंडल की ओर से सतलोक आश्रम में झूले में सजाई गई श्रीकान्हा की श्री लड्डू गोपाल के स्वरूप की पूजा अर्चना की। महिला मंडल का संकीर्तन में श्री कृष्ण के भजना गाए। इस मौके पर कौशल गुप्ता, पुष्पा, रमेश दुआ, निर्मला, निर्मल, पूनम, राधा शर्मा, संतोष, कोमल सहित अन्य महिलाएं मौजूद रही।

शोभायात्रा निकाल फोड़ी दही हांडी
सीवन। कस्बा सीवन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। कस्बे के हर चौराहे पर व मुख्य मार्ग पर नौ स्थानों पर मटकी लटकाई गई और भगवान श्री कृष्ण व ग्वालों का रूप धारण किए हुए युवाओं ने पहले नगर में शोभायात्रा निकाली। जो शिव मंदिर से शुुरू होकर और नगर परिक्रमा करने उपरांत शिव मंदिर में ही संपन्न हुई। शोभायात्रा का नगर में जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया और उसके बाद मटकी फोड़ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। युवाओं ने मानव पिरामिड बना कर मटकी को तोड़ा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अमरेन्द्र सिंह खारा सरपंच प्रतिनिधि एवं पैक्स चेयरमैन सीवन थे। मुख्य अतिथि ने बाबा शिवगिर मंदिर में हॉल के निर्माण के लिए एक लाख रुपये की राशि अनुदान में देने की घोषणा की। सीवन के मेन चौक में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदीप सैनी व संदीप सैनी ने किया। इस अवसर पर अश्वनी शर्मा, मुकेश, सूरज ,चेतन शर्मा, राजेश, विकाश, प्रवीण, सतीश पंच, साहिल, धर्मेन्द्र, काला आदि मौजूद रहे।
वहीं शिव मंदिर के महंत सुरेंद्र गिरी ने जन्माष्टमी की महत्ता पर प्रकाश डाला। श्रद्धालु संगीत बंसल, प्रशांत आनंद, सुरेंद्र सरदाना, नरेंद्र सैनी, रामरत्न सैनी, मौजी मेहता, विजय सरदाना, चंद्रभान सैनी, परवेश कुमार, पिंकी मेहता, शालिनी, शिल्पा आदि सहित कई श्रद्धालुओं का कहना है कि वे इस दिन व्रत आदि रखते हैं।
कलायत में पूरा दिन मंदिरों में भक्तों ने बाल कृष्ण को खूब झुलाया। सोमवार सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी हुई थी। मंदिर के मुख्य पुजारी वेद प्रकाश गौतम मंदिर में आ रहे श्रद्धालुओं के मस्तक पर तिलक लगाने के साथ-साथ उनमें ठाकुर जी का प्रसाद भी वितरित कर रहे थे।
दूसरी ओर अनाज मंडी स्थित दुर्गा मंदिर व नगर के श्री कात्यायनी मंदिर में भी ठाकुर जी की प्रतिमाओं को विशेष तौर पर सजाया हुआ था। उधर, युवकों ने बालू चौक पर मटकी फोड़ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया। वहीं प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बीके बहन रेखा द्वारा आयोजित किए गए इस धामक कार्यक्रम में विशेष तौर पर प्रदेश कांग्रेस सचिव राजेश अंबरसर तथा वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री अनीता ढुल बडसीकरी मौजूद रहे। आश्रम में बच्चों को राधा रानी व श्री कृष्ण का रूप में सजाया हुआ था। छोटे-छोटे बच्चे भजनों पर थिरक उपस्थित सभी भाई बहनों को मन मोह रहे थे।
गोल्ड लाइफ स्कूल राजौंद में बच्चे श्री कृष्ण और राधा की वेशभूषा में सज धज कर स्कूल पहुंचे। बच्चों ने विभिन्न रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। नाट्य कला में भी बच्चों ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर शानदार प्रस्तुति दी। समूह गायन में छात्राओं ने श्री कृष्ण के भजनों से समा बांध दिया। स्कूल के छात्र यश ने अपने नाट्य प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया। इसी के साथ दही हांडी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूल के चार सदनों में से स्टीफन हॉकिंग सदन में रिकॉर्ड 26 सेकेंड में दही हांडी फोड़ कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
वहीं दुर्गा मंदिर में सुबह से ही पूजा-अर्चना करने वाले श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। हर श्रद्धालु पूजा अर्चना के साथ-साथ मंदिर में श्री कृष्ण के झूले को झुला रहे थे। इस दौरान देवेंद्र भनोट, भारत भूषण, सतपाल मित्तल, धमेंद्र अरोड़ा, राजेश भाखड़ी, अमित, मनीराम, गौरव पांडे, शंकर स्वरूप, कुलबीर दीक्षित, सतपाल कौशल आदि मौजूद रहे।


भवानी मंदिर में धूमधाम से मनाया गया जन्माष्टमी का पर्व
गुहला चीका। भवानी मंदिर चीका में श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के दूसरे दिन का शुभारंभ शिवचरण कंसल ने सपरिवार सहित ज्योति प्रचंड कर किया। मथुरा से आए हुए राधा कृष्ण इवेंट ग्रुप रवि शर्मा व कलाकारों द्वारा श्री कृष्ण जी की लीलाओं का मंचन भजनों व झांकियों द्वारा किया गया। इस दौरान राधा कृष्ण की वेशभूषा में सजे कलाकारों ने मयूर नृत्य व सुदामा के चरित्र का बहुत ही सुंदर चित्रण किया। मथुरा वाले झंडू द्वारा हास्य नाटिका प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर दीपक मिगलानी, राजीव शर्मा, रविदत्त शर्मा, सत्यनारायण वैद्य, मोती राम गर्ग, गुरबक्श सिंह सीड़ा, भोजराज बिंदलिश, हंसराज जिन्दल, मास्टर रामकुमार शर्मा, सतपाल जिन्दल, रविन्द्र पाली, कृष्ण धीमान, सुभाष जिन्दल, हरि किशन, मुकेश गोयल, भूषण शर्मा, कुलदीप माजरा, रविन्द्र बिंदलिश, वेद बंसल, कृष्ण शर्मा, सतपाल जैन, लख्मी भार्गव, बलबीर सैनी, प्रवीण गर्ग, सुभाष भार्गव, विक्की, अमरजीत, जयकिशन वर्मा, अजय भार्गव, अभिषेक शर्मा, राजेश जिंदल भी मौजूद रहे।

फोटो नंबर-01 से 03 26,27,29,32 से 34
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed