{"_id":"5a8f0d4c4f1c1bbb218b490e","slug":"191519324492-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत
Updated Fri, 22 Jun 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत
गोहाना। रोहतक रोड स्थित नए बस स्टैंड के सामने सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। जिससे व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
करनाल के गांव मोंडू निवासी रामदिया (70) वीरवार को दोपहर एक बजे किसी काम को लेकर गोहाना के बस स्टैंड के सामने खड़ा था। रामदिया को गांव खानपुर कलां में किसी परिचित के यहां पर जाना था। वहीं सड़क पार करते समय किसी अज्ञात वाहन ने रामदिया को टक्कर मारकर घायल कर दिया। रामदिया को घायल अवस्था में एक निजी बस का परिचालक नरेश ऑटो में बैठाकर शहर के नागरिक अस्पताल में लेकर पहुंचा, जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।