{"_id":"5b8059a642c792466835f647","slug":"181535138214-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में बढ़ा डीसी रेट, कर्मचारियों को मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में बढ़ा डीसी रेट, कर्मचारियों को मिलेगी राहत
Updated Sat, 25 Aug 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में बढ़ा डीसी रेट, कर्मचारियों को मिलेगी राहत
फोटो नंबर 21
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। लंबे समय से कर्मचारियों द्वारा की जा रही मांग के बाद अब जिले में डीसी रेट बढ़ा दिया गया है। डीसी सुनीता वर्मा द्वारा एक मार्च 2018 से 28 फरवरी 2019 तक के लिए लैटर जारी किया गया। पहले डीसी रेट 66 रूपए प्रति घंटा था। उसमें 14 रुपये प्रति घंटा वृद्धि करके 80 रुपये प्रति घंटा कर दिया गया। उसके बाद सीलिंग लगा दी कि कर्मचारी को 6400 रुपये प्रति माह वेतन दिया जाएगा। जिसका सभी विभागों में कार्यरत कर्मचारियों ने विरोध किया। जिसके बाद 24 अगस्त को डीसी रेट का नया लैटर जारी किया गया। जिसमें चौकीदार, माली, स्वीपर, स्वीपर कम चौकीदार, वॉटर कैरियर, कुक, डाक रनर को 70 रुपये प्रति घंटा प्रति मानदेय दिया जाएगा। बिजली विभाग में कार्यरत एएलएम, एसए को चार साल से कार्यरत को 19370 रुपये, पांच से दस साल से कार्यरत को 19708 रुपये, दस वर्ष से अधिक कार्यरत को 20176 रुपये वेतन दिया जाएगा। सीटीएम विजेंद्र हुड्डा ने शुक्रवार को नए डीसी रेट का लेटर जारी करते हुए सभी कर्मचारियों को बधाई दी। इस मौके पर जिला सचिव बलवान कुंडू, डिपू प्रधान कैथल रामफल शिमला, जिला कैशियर कुलदीप मौजूद रहे।