फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   आंगनबाड़ी केंद्रों में कीड़ेयुक्त अनाज भेजा, वर्कर्स में रोष

आंगनबाड़ी केंद्रों में कीड़ेयुक्त अनाज भेजा, वर्कर्स में रोष

Wed, 06 Sep 2017 12:05 AM IST
Updated Wed, 06 Sep 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
आंगनबाड़ी केंद्रों में कीड़ेयुक्त अनाज भेजा, वर्कर्स में रोष
आंगनबाड़ी केंद्रों में कीड़ेयुक्त अनाज भेजा, वर्कर्स में रोष
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। कई आंगनबाड़ी केंद्रों में कीड़ेयुक्त अनाज पहुंचने से आंगनबाड़ी वर्कर्स सहित लोगों में रोष है। जानकारी के अनुसार हाल ही मेें क्योडक़ से 20, ग्योंग से 5 और गांव घौस से 4 सेंटरों का अनाज वापिस भेजा जा चुका है। गांव गयोंग में इस प्रकार का अनाज आने पर वहां कार्यरत आंगनबाड़ी वर्करों ने गांव से कुछ औरतों को बुलाकर सारी स्थिति से अवगत करवाया और उन्हें कीड़े युक्त अनाज दिखाया। आंगनबाड़ी वर्करों ने कार्यालय अधीक्षक से फोन पर बात करके सारी जानकारी दी तो अधीक्षक ने कोई कार्रवाई का आश्वासन देने की बजाय उन्हें मुफ्त में सलाह दी कि आप ये अनाज वापिस भेज दो। इधर सप्लाई करने वाला ठेकेदार भी आंगनबाड़ी वर्करों पर दबाव बना रहा है कि इस बार यह अनाज रख लो, भविष्य में ऐसा नहीं होगा।

माताओं ने भी जताया विरोध-दूसरी ओर गंदा अनाज देखकर गांव की महिलाओं को ताव आ गया और उन्होंने कहा कि इस प्रकार का चावल और गेहूं खाकर बच्चे स्वस्थ नहीं बल्कि रोकग्रस्त हो जाएंगे। आंगनबाड़ी वर्कर शर्मिला, सुनीता, कृष्णा, इन्द्रेश, शकुंतला, दीपा और कमलेश ने कहा कि पहले भी इस प्रकार का कीटयुक्त भोजन सप्लाई किया जाता रहा है और हर बार कार्रवाई की बात कहकर अधिकारी अपनी जिम्मेदारी से बचते रहे हैं। यदि किसी बच्चे को कोई तकलीफ हुई तो उसके लिए कौन जिम्मेदार होगा।
विज्ञापन

इस संबंध में एडीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने कहा कि अभी यह मामला उनके संज्ञान में नहीं है। वे पता करवाएंगे कि राशन खराब क्यों भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed