फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   सीवन में स्कूल के बाद तीन बच्चे कैथल आ गए, दो मामा के यहां से मिल गए, तीसरे का पता नहीं

सीवन में स्कूल के बाद तीन बच्चे कैथल आ गए, दो मामा के यहां से मिल गए, तीसरे का पता नहीं

Fri, 14 Dec 2018 12:03 AM IST
Updated Fri, 14 Dec 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
सीवन में स्कूल के बाद तीन बच्चे कैथल आ गए, दो मामा के यहां से मिल गए, तीसरे का पता नहीं
सीवन में तीन बच्चे स्कूल से आए कैथल, दो मामा के यहां से मिले, तीसरा लापता
विज्ञापन

पुलिस ने दर्ज किया अपहरण के आरोप में केस
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। सीवन में तीन बच्चे स्कूल से घर नहीं लौटे। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया। जिनमें से दो वीरवार को अपने मामा के यहां से लौट आए। लेकिन एक बच्चा अभी भी लापता है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
सीवन के गुमगड मोहल्ला सीवन निवासी श्योना ने पुलिस को शिकायत में बताया कि उसका लड़का अकबर व मोहल्ले का ही एक लड़का गोलू सरकारी स्कूल सीवन में सातवीं कक्षा में पढ़ते हैं। 11 दिसंबर को स्कूल गए थे। लेकिन दोनों ही घर लौटकर नहीं आए। लोगों ने बताया कि वह दोनों ही नारायण दास मंदिर के पास एक बजे के आसपास देखे गए थे। काफी तलाश करने के बावजूद भी उनका कुछ पता नहीं चला। लगता है किसी ने उनका अपहरण कर लिया है। एएसआई हरपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इसी प्रकार से गंगा राम सैलर के पास का निवासी कृष्ण राम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका लड़का राजीव 9वीं कक्षा में सरकारी स्कूल में पढ़ता है। 11 दिसंबर को स्कूल से आने के बाद 3.30 बजे कपड़े बदलकर घर से चला गया था। जो अभी तक घर लौट कर नहीं आया है। एएसआई रमेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं जांच अधिकारी एएसआई हरपाल सिंह ने बताया कि तीनों बच्चे एक साथ कैथल बस अड्डे पर गए थे। जहां से गोलू व राजीव उनके मामा के यहां गांव बड़सीकरी चले गए थे। जबकि अकबर कैथल बस अड्डे पर ही रह गया था। इन दो लड़कों के बारे में तो पता चल गया है। तीसरे लड़के अकबर की तलाश की जा रही है। उसका भी शीघ्र पता लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed