{"_id":"5bf6fceebdec22416555de76","slug":"171542913262-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपसी खींचतान के कारण नहीं शुरु हो पाई स्कूल की इमारत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपसी खींचतान के कारण नहीं शुरु हो पाई स्कूल की इमारत
Updated Fri, 23 Nov 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोक निर्माण व शिक्षा विभाग की आपसी खींचतान में पिस रहे बच्चे
- गांव कौल में करोड़ों रुपये खर्च कर बनाए गए नए स्कूल भवन में अभी भी संचालित नहीं हुईं कक्षाएं
फोटो नंबर-22
अमर उजाला ब्यूरो
ढांड। गांव कौल में करोड़ों रुपये खर्च करने के बाद भी नए स्कूल भवन में कक्षाएं संचालित नहीं हो पाई है। इस स्कूल की नई इमारत को बने लगभग 2 वर्ष बीत चुके हैं। जिसके लिए सरकार द्वारा लगभग 7 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जा चुकी है। इमारत का उद्घाटन मुख्यमंत्री मनोहर लाल एक वर्ष पहले कर चुके हैं। लेकिन लोक निर्माण विभाग व शिक्षा विभाग की आपसी खींचतान के कारण ही आज तक नई इमारत में कक्षाएं संचालित नही हो पाई है। जिसका खामियाजा स्कूल के हजारों की संख्या में छात्र-छात्राओं को भुगतना पड़ रहा है।
रिलीफ ग्रुप के सदस्यों ने इस मामले को सुलझाने के लिए जिला प्रशासन को कई बार गुहार लगा चुके हैं। लेकिन प्रशासन कुंभकर्णी नींद से सोया हुआ है। आखिरकार कब जागेगा प्रशासन यह प्रश्न बच्चों के मन में बार-बार सवाल करता है। जिसका जवाब किसी के पास नही है। नई इमारत मेें कक्षाएं संचालित न होने के कारण बच्चों की पढ़ाई भी काफी प्रभावित हो रही है। क्योंकि कन्या स्कूल की इमारत में ही सीनियर सेेकेंडरी के छात्र-छात्राएं पढ़ने को मजबूर हैं।
स्कूल के प्रिंसिपल रूप चंद का कहना है कि लोक निर्माण विभाग एवं एसएसए के अधिकारियों ने गत सप्ताह इमारत का निरीक्षण किया है। जो भी खामियां पाई गई है उनको शीघ्र ही पूरा करने की बात कही गई है।