{"_id":"5abbe52e4f1c1b532a8b465a","slug":"171522263342-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खरीद एजेंसियों की ड्यूटी लगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खरीद एजेंसियों की ड्यूटी लगाई
Updated Thu, 29 Mar 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
खरीद एजेंसियों की ड्यूटी लगाई
पाई। मार्केट कमेटी पाई के अधीन आने वाली सभी छह अनाज मंडियों में सरकार के आदेशानुसार गेहूं की सरकारी खरीद के लिये खरीद एजेंसियों की नियुक्ति कर दी गई। कमेटी के उप चेयरमैन सत्यवान ढुल ने बताया कि पाई, जाखौली तथा करोड़ा में हर रोज औैर राजौंद में सोमवार, बुधवार, शुक्रवार तथा किठाना में वीरवार, शनिवार को हरियाणा वेयर हाउस गेहूं की खरीद का कार्य करेगा। सेरधा में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के द्वारा हर रोज खरीद होगी। इसी तरह भारतीय खाद्य निगम के द्वारा राजौंद में मंगलवार, वीरवार व शनिवार को तथा किठाना में सोमवार, मंगलवार, बुधवार व शुक्र वार को किसानों की गेहूं की फसल की खरीद कि जायेगी। सभी खरीद एजेंसियों को इस की सूचना दे गई है। उन्होंने बताया कि सभी मंडियों में खरीद के लिये सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।