{"_id":"5ab69f074f1c1bc4758b74cf","slug":"171521917703-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्राली पलटने से शादी से वापस लौट रहे परिवार के 10 सदस्य घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्राली पलटने से शादी से वापस लौट रहे परिवार के 10 सदस्य घायल
Updated Sun, 25 Mar 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्राली पलटने से शादी सेे वापस लौट रहे परिवार के 10 सदस्य घायल
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। रविवार को शादी समारोह में शिरकत करने के बाद कुरुक्षेत्र के गांव बारना से वापिस लौट रहे ट्रैक्ट्रर ट्राली में सवार एक ही परिवार के 10 सदस्य ग्योंग के पास ट्राली पलटने से घायल हो गए। घायलों में 10 में से 8 बच्चे हैं। जिन्हें काफी चोटे आई हैं। जबकि दो सदस्यों की स्थिति गंभीर थी तो उन्हें पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया।
परिजन ओमप्रकाश ने बताया कि वे सभी गांव सजूमा के निवासी हैं। जो वीरवार को कुरुक्षेत्र के गांव बारना में शादी में गए थे। जिसके बाद वे शनिवार को वापिस अपने गांव लौट रहे तो ग्योंग के पास ट्राली के आगे ट्रक आ गया, जिससे ट्राली का संतुलन बिगडने से यह पलट गई। ट्राली में टेंट का सामान भी था। जैसे ही गांव ग्योंग के नजदीक पहुंचे तो अचानक गहरे गड्ढे में ट्राली लगने से चालक का संतुलन बिगड़ गया और ट्राली सडक़ पर पलट गई। सडक़ से गुजर रहे अन्य वाहनों के चालकों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हादसे हरिकेश, सोनिया (12), पूजा (11), ज्योति (6), काजल (11), रजनी (7), नेहा (9) मनीषा को चोटें आई। चिकित्सकों ने हरिकश व उसकी भतीजी सोनिया की गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआइ रेफर कर दिया है। सिविल अस्पताल पहुंचे परिजनों ने बताया कि भांजे के विवाह समारोह के बाद सभी खुशी-खुशी वापस गांव लौट रहे थे। कुछ सदस्य शुक्रवार को ही वापस आ गए थे, हरिकेश व बच्चे ट्रैक्टर-ट्राली से लौट रहे थे, लेकिन इस तरह अनहोनी हो जाएगी किसी ने सोचा भी नहीं था।
डॉक्टरों पर लगाया ईलाज न देने का आरोप:-परिजन ओमप्रकाश ने डॉक्टरों पर घायलों का ठीक ढंग से ईलाज न करने का भी आरोप लगाया है। ओमप्रकाश ने कहा कि हादसे के बाद सभी घायल सुबह 10 बजे अस्पताल में आ गए थे। इस पर घायल बच्चों की पट्टी तो कर दी गई। लेकिन इसके बाद कोई भी डॉक्टर उन्हें चैक करने के लिए नहीं आया। जिससे काफी परेशानी हुई।