फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   बिजली विभाग की लापरवाही

बिजली विभाग की लापरवाही

Mon, 19 Jun 2017 11:56 PM IST
Updated Mon, 19 Jun 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
बिजली विभाग की लापरवाही
बिजली के तार की चपेट में आकर सांड़ की मौत
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुहला-चीका। पटियाला रोड स्थित पुलिस थाने के पास ट्रांसफार्मर की तार के करंट की चपेट में आने से एक सांड़ की मौत हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने सांड़ को बचाने का भरसक प्रयास किया। लेकिन बिजली के ट्रांसफार्मर पर बिजली का स्विच ना लगा होने के कारण सप्लाई बंद नहीं कर पाए। और उनके देखते ही देखते सांड़ ने दम तोड़ दिया। सांड़ की मौत होने के बाद लोगों ने रस्से की मदद से उसे बिजली की तार से दूर किया और जमीन में दफना दिया।
वहीं थोड़ी देर बाद ही इसी रास्ते से गुजर रही भेड़ों के झुंड में से निकल एक भेड़ भी इसी करंट वाली तार की चपेट में आ गई। भेड़ों के मालिक ने जब अपनी एक भेड़ को इस प्रकार के बिजली की तार से चिपके देखा तो उसने समझदारी दिखाते हुए तुरंत भेड़ के गले में अपने सीर पर बांधने वाला साफा डाला और उसे बिजली की तार से दूर खींच लिया। बिजली विभाग की इस लापरवाही से जहां एक सांड़ की मौत हो गई है वहीं एक भेड़ व उसके मालिक की जान बाल बाल बची है। लोगों ने विभाग से बिजली के ट्रांसफार्मर में आ रहे करंट को ठीक करने व उस पर बिजली का स्विच लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

एसडीओ प्रिंस बूरा ने कहा कि पुलिस थाने के पास लगे ट्रांसफार्मर में करंट आने का समाचार मिलते ही मौका का मुआयना किया गया है। तार में करंट आने की जांच की जाएगी और ट्रांसफार्मर पर शीघ्र ही स्विच लगवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed