फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी में बच्चों की सुरक्षा हम सबका दायित्व

सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी में बच्चों की सुरक्षा हम सबका दायित्व

Mon, 18 Mar 2019 11:50 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन
सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी में बच्चों की सुरक्षा हम सबका दायित्व
सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी में बच्चों की सुरक्षा हम सबका दायित्व
विज्ञापन

अब निजी स्कूलों में रखने होंगे दो प्रिंसिपल, शीघ्र जारी किए जाएंगे आदेश
बाल सरंक्षण आयोग के तकनीकी अधिकारी ने दी जानकारी
राष्ट्रीय बाल अधिकारी संरक्षण आयोग द्वारा निजी स्कूल संचालकों के लिए कार्यशाला आयोजित
कार्यशाला में संचालकों को किया जागरूक
फोटो नंबर-05 से 07
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। आरकेएसडी कॉलेज के हाल में सोमवार को राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग की ओर से सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी पर निजी स्कूल संचालकों के लिए एक कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें प्रशासन के अलावा निजी स्कूल संचालकों, पुलिस, आरटीए व बाल संरक्षण इकाई के अधिकारियों ने भाग लिया। कार्यशाला की अध्यक्षता हरियाणा बाल संरक्षण आयोग की पूर्व सदस्य रमनदीप कौर ने की। जबकि कार्यक्रम में सीटीएम जगदीप सिंह व राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य व तकनीकि विशेषज्ञ रजनीकांत मुख्यातिथि के रूप में मौजूद रहे।
कार्यक्रम में निजी स्कूल संचालकों को बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर स्कूल वाहन पॉलिसी व सुरक्षा पर निजी स्कूल संचालकों को जागरूक किया गया। इसके साथ ही बाल संरक्षण आयोग के सदस्य राणा बंसल, डॉ. प्रतिभा सहित अन्य मौजूद रहे। जिन्होंने सुरिक्षत स्कूल वाहन पॉलिसी पर अपने विचार साझा किए।
विज्ञापन

इस मौके पर राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के तकनीकि विशेषज्ञ रजनीकांत ने निजी स्कूल संचालकों को संबोधित करते हुए कहा कि सुरक्षित स्कूल पॉलिसी के लिए सभी को आरटीई 2009, जेजे व पोक्सो एक्ट के बारे विस्तार से जानकारी होनी चाहिए। जिससे हमें किसी भी प्रकार की कोई परेशानी न झेलनी पड़े। उन्होंने कहा सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के बाद बच्चों की सुरक्षा को लेकर गठित किए गए आयोग द्वारा समय समय पर निजी स्कूल संचालकों को जागरूक किया जाता है। जिसके लिए ऐसी कार्यशालाएं आयोजित की जाती है। जिसमें स्कूल प्रबंधक समिति के सदस्यों, प्रिंसिपल, चालक, बस अटेंडेंट सहित अन्य स्टाफ सदस्यों को जागरूक किया जाता है। ताकि वे बच्चों की सुरक्षा को सुनिश्चित कर सकें। हमें स्कूल सुरक्षा वाहन पॉलिसी के तहत सभी नियमों को पालन करके बच्चों व अपनी सुरक्षा के लिए कदम उठाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान स्कूल की बसों में सुरक्षा के मद्देनजर स्पीड मीटर, सीसीटीवी कैमरों, बसों का रंग पीला, स्कूल बस पर स्कूल बस लिखा होना चाहिए। बच्चों की सुरक्षा में स्कूल प्रशासन के साथ बच्चों के परिजनों के लिए भी जागरूकता होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि अब स्कूल सुरक्षा के तहत प्रत्येक निजी स्कूल में दो प्रिंसिपल नियुक्त करने की गाइडलाइन जारी की जाएगी। जिसमें एक स्कूल की व्यवस्थाओं के लिए काम करेगा व दूसरा शिक्षा स्तर के लिए। इसी कड़ी में आयोग द्वारा समय समय पर जागरूकता के लिए कार्यशाला आयोजित किया जाता है। वहीं आयोग की सदस्य डॉ. प्रतिभा ने कहा कि सभी निजी स्कूल संचालक अपने विद्यार्थियों के साथ एक माता पिता की तरह पेश आए। कार्यक्रम में पूर्व सदस्य रमनदीप कौर ने भी विचार रखे। इस मौके पर आरकेएसडी कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. एसके गोयल, आरवीएस प्रबंधन समिति से सुनील चौधरी, नवनीत गोयल, सुभाष एएसआई, प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के जिला प्रधान राजेश मुंजाल, वरुण जैन, बलविंद्र ढुल, जोगिंद्र ढुल, शिक्षा विभाग से ईश्वर ढांडा, जितेंद्र कुमार, रामेश्वर दास, रामगोपाल, विजय डीपी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed