फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   भगत सिंह द्वारा उनके जीवन पर लिखी गई डायरी उनकी सच्ची साथी-यादवेंद्र

भगत सिंह द्वारा उनके जीवन पर लिखी गई डायरी उनकी सच्ची साथी-यादवेंद्र

Sun, 03 Mar 2019 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
भगत सिंह द्वारा उनके जीवन पर लिखी गई डायरी उनकी सच्ची साथी-यादवेंद्र
भगत सिंह द्वारा उनके जीवन पर लिखी गई डायरी उनकी सच्ची साथी-यादवेंद्र
विज्ञापन

कैथल में जनता अस्पताल के शुभारंभ अवसर पर पहुंचे शहीद भगत सिंह के पौत्र
फोटो नंबर-28 व 29
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। शहीद भगत सिंह के पौत्र व शहीद भगत सिंह ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष यादवेंद्र सिंह ने रविवार को करनाल रोड स्थित जनता मल्टीस्पेश्लिटी अस्पताल के उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने शहीद-ए-आजम भगत सिंह की मूर्ति पर पुष्पार्पित कर शहीदों को नमन किया। इस अवसर पर यादवेंद्र सिंह ने कहा कि जिस समय सरदार भगत सिंह लाहौर सेंट्रल जेल के अंदर जिस कालकोठरी में रहते थे, उस समय उनके जीवन पर लिखे जाने वाली जेल डायरी उनकी एक सच्ची साथी थी। सरदार भगत सिंह द्वारा लिखी गई जेल डायरी केवल एक डायरी नहीं है, बल्कि वह एक अमूल्य दस्तावेज के रूप में हमें मिली हैं जिसे क्रांतिकारी क्रांतिग्रंथ मानते हैं। उन्होंने कहा कि सरदार भगत सिंह ने जेल में जो डायरी लिखी, उसमें उन्होंने कहा है कि देश में राइट टू रिकॉल होना चाहिए। उन्होंने उस समय लिखा था कि अगर हमें प्रजातंत्र को सफल करना है तो उसके अंदर राइट टू रिकॉल डालनी होगी। जवाबदेही तय करने के लिए राइट टू रिकाल होनी चाहिए। उन्होंने अस्पताल शुरू करने पर डाक्टर अश्वनी गोयत एवं उनके परिवार को धन्यवाद दिया जो शहीदों के परिवारों को निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं देंगे। इसके बाद सरदार भगत सिंह के पौत्र यादवेंद्र सिंह संधू शहीद भगत सिंह चौक पहुंचे और वहां उन्होंने शहीदे-ए-आजम भगत सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण कर शहीदों को नमन किया। इस अवसर पर उनके साथ शहीद भगत सिंह बिग्रेड के प्रदेश अध्यक्ष सुलभ गुगनानी, प्रदेश प्रवक्ता अशोक गुलिया, अंकित राणा, नवीन नैन, प्रतीक दलाल, रणजीत सिंह, प्रतिमा अहलावत, आनंद फौगाट, विजय ढुल, पाला खरब, संदीप दहिया, सुरेन्द्र बांगड़, श्रीभगवान बांगड़ भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed