{"_id":"5bf456f1bdec226998047c8b","slug":"161542739697-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार व ऑटो की टक्कर में चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार व ऑटो की टक्कर में चार घायल
Updated Wed, 21 Nov 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार व ऑटो की टक्कर में चार घायल
कैथल। मंगलवार सुबह सांपलीखेड़ी गांव के निकट सड़क हादसे में चार घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में दाखिल करवाया गया। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है।
अस्पताल में दाखिल नेपाल के जिला मोहतरी गांव सिटीपुर कबलासा निवासी लाली यादव ने बताया कि सांपलीखेड़ी गांव निवासी किसान अतर सिंह के खेतों में धान कटाई के लिए कुछ दिन पहले आए थे। काम निपटने के बाद मंगलवार सुबह सभी वापस अपने गांव लौट रहे थे। सुबह ऑटो में सवार होकर कैथल शहर के लिए निकले तो गांव से कुछ ही दूरी पर कार के साथ ऑटो की टक्कर हो गई। इसमें सभी यात्री घायल हो गए। आरोप है कि हादसा कार चालक की लापरवाही से हुआ। इसके बाद एंबुलेंस को फोन कर इसकी सूचना दी गई। हादसे में लाली यादव, केवल राय, खुशी नारायण यादव व फैकान यादव को चोट आई है।