फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   चंदाना गेट के पास लगे कूड़े के ढेरों से आम जन परेशान

चंदाना गेट के पास लगे कूड़े के ढेरों से आम जन परेशान

Thu, 27 Sep 2018 09:56 AM IST
Updated Thu, 27 Sep 2018 09:56 AM IST
विज्ञापन
चंदाना गेट के पास लगे कूड़े के ढेरों से आम जन परेशान
चंदाना गेट के पास लगे कूड़े के ढेरों से आम जन परेशान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। शहर में चंदाना गेट के पास लगे कूड़े के ढेर से दुकानदार व आसपास के लोग परेशान हैं। बदबू के कारण वहां से निकलना भी मुश्किल है। गंदगी के ढेर लगने से ग्राहक भी कम होने लगे हैं। इसकी शिकायत आसपास के दुकानदार सफाई कर्मचारी से लेकर अधिकारियों तक कर चुके हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। दुकानदारों ने रोष जताते हुए चेतावनी दी कि समाधान नहीं हुआ तो डीसी ऑफिस के सामने बैठकर धरना देंगे। दुकानदार सुरजभान, रामलाल, समीरा, कृष्ण शर्मा, मनोहरलाल, कुलदीप, राम, भूप सिंह ने बताया कि चंदाना गेट पर माता गेट की ओर जाने वाली सड़क पर कू ड़े के ढेर लगे हुए हैं। सफाई कर्मचारी यहां गंदगी जमा करते हैं, जिसे देख आसपास के लोगों ने भी यहीं कूड़ा डालना शुरू कर दिया। कूड़े की बदबू से दुकानदारों का यहां रहकर काम करना मुश्किल हो गया। तेज हवा चलने पर कचरा उड़कर दुकानों में आता है। इसकी शिकायत नगर परिषद अधिकारियों से भी कर चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। अब वे परेशान हो चुके हैं। रोष जताने के अलावा उनके पास पास विकल्प नहीं बचा।

कूड़ेदान भी नही:-
दुकानदारों ने कहा कि सरकार ने स्वच्छ भारत अभियान चलाकर जनता को सफाई रखने के लिए जागरूक किया है। कूड़े को कूड़ेदान में डालने के लिए प्रेरित किया जाता है, लेकिन सरकार के अधिकारी व कर्मचारी ही अपने आदेशों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। रामलीला ग्राउंड के पास कूड़ेदान नहीं रखा गया। कचरे को खुले में ही डाला जाता है। यहां दो कूड़ेदान रखकर नियमित सफाई करवाई जाए तो समस्या का समाधान हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed