फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   नहरी पानी चोरी पर शिमला के ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

नहरी पानी चोरी पर शिमला के ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

Wed, 29 Aug 2018 12:05 AM IST
Updated Wed, 29 Aug 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
नहरी पानी चोरी पर शिमला के ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नहरी पानी चोरी पर शिमला के ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
विज्ञापन

फोटो नंबर-27
अमर उजाला ब्यूरो
कलायत। गांव शिमला के किसानों ने शिमला माइनर से सीधी पाइप लगाकर पानी चोरी करने का आरोप लगाया है। सिंचाई विभाग कार्यालय पहुंचे किसान संदीप, जसबीर, सुरेंद्र, नसीब, मनोज आदि ने आरोप लगाया है कि कुछ लोग शिमला माइनर से सीधी पाइप लगाकर सिंचाई विभाग के कर्मचारियों से मिलीभगत कर पानी की चोरी कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि गांव के ही कुछ व्यक्ति नहरी पानी की चोरी कर अपनी दर्जनों एकड़ खेत में लगातार पानी की सप्लाई कर रहे हैं। जिससे अन्य ग्रामीणों की लगभग 700-800 एकड़ जमीन सूखने के कगार पर पहुंच गई है। इस बारे संबंधित अधिकारियों से शिकायत भी की गई परंतु कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। पानी चोरी करने वालों को कई बार पंचायत बुलाकर समझाया भी गया व पानी चोरी न करने की अपील भी की गई। परंतु उन्होंने पानी चोरी रोकने की बजाय ग्रामीणों को धमकाना ही शुरू कर दिया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि संबंधित अधिकारियों ने पानी चोरी करने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की तो इसकी शिकायत सीएम विंडो में दी जाएगी।

सिंचाई विभाग के एसडीओ तरसेम गर्ग ने कहा कि किसी को भी सीधी पाइप लगाकर चोरी नहीं करने दी जाएगी। समय समय पर कर्मचारियों के साथ माइनरों पर गश्त की जाती है। पानी टेल तक पहुंचाना सिंचाई विभाग की जिम्मेवारी है। पानी चोरी मामले में कई लोगों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि किसानों की शिकायत अनुसार गहनता से जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed