{"_id":"5b81a9a342c792466b461c00","slug":"161535224227-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा ने एससीएसटी एक्ट को करवाया फिर से बहाल-बेदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा ने एससीएसटी एक्ट को करवाया फिर से बहाल-बेदी
Updated Sun, 26 Aug 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा ने एससीएसटी एक्ट को कराया फिर से बहाल : बेदी
गांव सिसला में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे राज्यमंत्री कृष्ण बेदी
फोटो संख्या-1
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अंत्योदय के मूलमंत्र पर चलने वाली पार्टी है। पार्टी द्वारा दलित समुदाय की भावनाओं के अनुरूप एससी/एसटी एक्ट को संसद के माध्यम से पुन: बहाल करवाया है। विपक्षी पार्टियों द्वारा भाजपा को दलित विरोधी पार्टी बताकर दलित समुदाय को गुमराह किया जा रहा है। इस पार्टी ने पिछड़े व दलित वर्ग को पूरा प्रतिनिधित्व व मान-सम्मान दिया है। वे शुक्रवार शाम गांव सिसला स्थित महर्षि वाल्मीकि मंदिर परिसर में हरियाणा दलित संघर्ष समिति द्वारा आयोजित नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। इससे पूर्व उन्होंने मंदिर में महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर पुष्प अर्पित किए।
बेदी ने गांव में वाल्मीकि धर्मशाला के लिए अपने स्वैच्छिक कोष से 10 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा के नेतृत्व में सरकार का गठन होते ही उन्होंने दलित समाज को पदोन्नति में आरक्षण का महत्वपूर्ण निर्णय लिया और माननीय उच्च न्यायालय के आदेशों के बाद किसी भी कर्मचारी का डिमोशन नहीं होने दी। गत 2 अप्रैल को भारत बंद के आह्वान के दौरान दलित वर्ग के लोगों पर दर्ज किए गए मामलों को वापस लेने के लिए मुख्यमंत्री द्वारा तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। भाजपा नेता रणधीर गोलन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एससी/एसटी एक्ट को बहाल करके समाज के उत्थान हेतु कार्य किया है। सरकार द्वारा पक्के मकान से वंचित गरीब लोगों को 2022 तक पक्का मकान उपलब्ध करवाने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना क्रियान्वित की जा रही है।
हरियाणा सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य चंद्र प्रकाश बोस्ती ने कहा कि कृष्ण कुमार बेदी के प्रयासों से मूंदड़ी में प्रदेश का पहला महर्षि वाल्मीकि संस्कृत विश्वविद्यालय स्थापित किया जा रहा है। इस मौके पर डीएसपी तरूण सैनी, प्रीतम कौलेखां, महंत किशनदास, सुभाष बेदी, कृष्ण सरपंच, पाई के सरपंच धर्मवीर, किठाना के सरपंच कृष्ण, शिव कुमार, केदार सिंह, अनिल कुमार सहित समुदाय के अन्य गणमान्य व्यञ्चित तथा विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।