{"_id":"5b5f60704f1c1b0c718b704f","slug":"161532977264-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"6जन में खरीदी गई धान के लिए नहीं किया 91 लाख 34 हजार का भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
6जन में खरीदी गई धान के लिए नहीं किया 91 लाख 34 हजार का भुगतान
Updated Tue, 31 Jul 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीजन में खरीदी गई धान के लिए नहीं किया 91 लाख 34 हजार का भुगतान
चेक दिया, वह भी बाउंस हो गया, पुलिस ने दर्ज किया आढ़ती की शिकायत पर मामला
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। पिछले धान के सीजन में पिहोवा की एक फर्म ने कलायत में आढ़ती से 91 लाख 34 हजार रुपये का धान खरीदा था। जिसके लिए भुगतान नहीं किया गया। भुगतान के लिए दिया गया चेक भी बाउंस हो गया। पीड़ित आढ़ती ने पुलिस में शिकायत की है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में कलायत के वार्ड नंबर 13 के जयप्रकाश मित्तल ने आरोप लगाया कि अनाज मंडी कलायत में भारत ट्रेडर्स के नाम से आढ़त का काम करता है। 17 नवंबर 2016 को पिहोवा निवासी रामकिशन दुआ से उसकी दुकान पर मिला और धान की खरीद को लेकर बातचीत हुई। आरोपी ने विश्वास दिलवाया कि धान खरीदने के बाद उसकी पेमेंट समय पर होगी। मंडी एसोसिएशन के हिसाब से ब्याज भी दिया जाएगा। इसके बाद उसने आरोपी को धान देना शुरू कर दिया। शिकायत कर्ता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने विश्वास में लेते हुए उसे शुरूआत में दो चेक 55 लाख रुपये के दिए, लेकिन 27 जून 2017 व 28 जून 2017 को बाउंस हो गए। इसके बाद वह आरोपी ने धान तो लिया, लेकिन पेमेंट देने के नाम पर झूठे आश्वासन देता रहा। जब भी वह पेमेंट की बात करता तो उसे एडवांस के चेक थमा दिए जाते थे। एक 45 लाख का चेक बाउंस भी हो गया। उसके साथ 91 लाख 34 हजार की धोखाधड़ी की है। मामले के जांच अधिकारी शिव कुमार ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।