{"_id":"5ab2abb44f1c1b8c778b6fde","slug":"161521658804-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में प्रधान सहित 13 प्रत्याशियों ने भरा नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में प्रधान सहित 13 प्रत्याशियों ने भरा नामांकन
Updated Thu, 22 Mar 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। जिला बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में प्रधान पद के लिए दो पूर्व अध्यक्षों के बीच सीधा मुकाबला होगा। पूर्व प्रधान आरसी गोयल व पूर्व प्रधान अशोक गौतम ने प्रधान पद के लिए नामांकन भरा। निर्वाचन अधिकारियों सीएल उप्पल, पुरुषोत्तम दास शर्मा व अजय गर्ग ने बताया कि 6 अप्रैल को होने वाले इस चुनाव के लिए अनुमोदित सूची में 912 मतदाता शामिल हैं। जिनमें 55 महिला अधिवक्ता हैं।
बुधवार को नामांकन भरने के अंतिम दिन उपाध्यक्ष पद के लिए जसबीर सिंह मोगा, प्रदीप ढुल व प्रेम कुमार छाबड़ा, सचिव पद के लिए अश्वनी, अतुल गुप्ता व सुरेंद्र चाहर, संयुक्त सचिव के लिए लोकेश कुमार, रमेश कसान तथा कोषाध्यक्ष पद के लिए 3 उम्मीदवारों दीपांशु नरूला, गुरदेव सिंह चंदाना व राजेंद्र सिंह चहल ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। उप्पल ने बताया कि बुधवार को की गई जांच में सभी नामांकन पत्र सही पाए गए हैं तथा 22 मार्च को नामांकन वापिस लिए जा सकेंगे।
अध्यक्ष पद पर दो पूर्व दिग्गजों के बीच होगा सीधा मुकाबला
जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में प्रधान सहित 13 प्रत्याशियों ने भरा नामांकन
फोटो संख्या-16