फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   10.30 बजे भाजपा नेता गोलन फोड़ गए नारियल, 11 बजे विधायक ने भी फोड़ा नारियल

10.30 बजे भाजपा नेता गोलन फोड़ गए नारियल, 11 बजे विधायक ने भी फोड़ा नारियल

Fri, 15 Dec 2017 12:06 AM IST
Updated Fri, 15 Dec 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
10.30 बजे भाजपा नेता गोलन फोड़ गए नारियल, 11 बजे विधायक ने भी फोड़ा नारियल
10.30 बजे भाजपा नेता गोलन फोड़ गए नारियल, 11 बजे विधायक ने भी फोड़ा नारियल
विज्ञापन

- विधायक व भाजपा प्रत्याशी ने किया पूंडरी स्टेडियम के निर्माण कार्य का अलग-अलग शिलान्यास

अमर उजाला ब्यूरो
पूंडरी। पूंडरी के सीनियर सेकेंडरी स्कूल के खेल मैदान में 5 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले आउट व इंडोर स्टेडियम का शुभारंभ वीरवार को एक ही समय में हलका विधायक प्रो. दिनेश कौशिक व भाजपा के प्रत्याशी रहे रणधीर गोलन द्वारा अलग-अलग नारियल फोड़कर किया गया। दोनों में इस बात को लेकर दावेदारी की जा रही है कि यह स्टेडियम मुख्यमंत्री से उनके द्वारा मंजूर करवाया गया। इस शुभारंभ को लेकर नगरपालिका चेयरमैन व सचिव के भी अलग-अलग मत हैं। 24 जून को कैथल आवास के दौरान मुख्यमंत्री इस स्टेडियम का शिलान्यास करके गए थे।
इसका श्रेय लेने के उद्देश्य से वीरवार सुबह 10.30 बजे नगरपालिका चेयरमैन महाबीर सिंह के साथ आए भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं भाजपा प्रत्याशी रहे रणधीर गोलन ने कार्यकर्ताओं सहित रिबन काटा और नारियल फोड़कर इसका शुभारंभ कर दिया। इसके बाद हलका विधायक प्रो. दिनेश कौशिक नगर पालिका सचिव, ठेकेदार राकेश मित्तल और पालिका उपाध्यक्ष सेवा सिंह खारा के साथ 11 बजे आए और उन्होंने विधिवत पूजन कर नारियल फोड़कर शुभारंभ कर दिया। दोनों द्वारा किए गए शुभारंभ को लेकर हलके में काफी चर्चाएं भी है। हलका
विज्ञापन


विधायक ने कहा
विधायक ने कहा कि जब उन्होंने 31 मई 2015 को अनाज मंडी में मुख्यमंत्री की रैली की थी तो उन्होंने स्टेडियम की मांग को अपने मांग पत्र में रखा था और मुख्यमंत्री ने इसके निर्माण के लिए 4.99 करोड़ रुपये ग्रांट की घोषणा भी की थी। उसके बाद से लगातार वे इसकी ग्रांट लाने के प्रयास में लगे रहे। मुख्यमंत्री के कार्यालय से पता चल जाएगा कि किसके मांगपत्र से स्टेडियम मंजूर हुआ। जो भी स्टेडियम को लेकर ऑब्जेक्शन लगे उन्होंने मुख्यमंत्री से मिलकर उन्हें दूर करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ने कहा
वहीं भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रणधीर गोलन ने कहा कि पूंडरी रैली के दौरान उन्होंने अपने मांग पत्र में इस स्टेडियम की मांग की थी। जिसे मुख्यमंत्री ने मंजूर किया और उसके बाद नगरपालिका के पास जमीन ना होने की वजह से स्टेडियम को रिजैक्ट कर दिया गया था। उन्होंने एजूकेशन के अतिरिक्त मुख्य सचिव पीके दास व खेल विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव केके खंडेलवाल से मिलकर इस स्टेडियम को स्कूल के खेल मैदान में दोबारा मंजूर करवाया और आज नगरपालिका चेयरमैन महाबीर सिंह द्वारा आयोजित कार्यक्रम में वे शुभारंभ करके आए हैं। यह शहरवासियों की पुरानी मांग थी।

उधर, नगरपालिका के चेयरमैन महाबीर सिंह ने कहा कि स्टेडियम निर्माण का कार्य नगरपालिका द्वारा किया जाना है। जिसके लिए पालिका ने ही टेंडर किए और पेमेंट भी पालिका द्वारा की जानी है। शिलान्यास मुख्यमंत्री द्वारा किया गया है और आज निर्माण के लिए शुभारंभ किया गया, जो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रणधीर गोलन ने किया।

विधायक द्वारा ही किया गया शुभारंभ: निशा
नगरपालिका की सचिव निशा शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा इसकी घोषणा की गई थी और कैथल आवास के दौरान इसका शिलान्यास भी किया गया था। आज टेंडर ठेकेदार द्वारा सुबह 11.10 बजे का शुभारंभ का मुहूर्त निकलवाया हुआ था। अधिकारिक तौर पर भी ठीक समय पर हलका विधायक प्रो. दिनेश कौशिक द्वारा ही स्टेडियम का शुभारंभ किया गया।

मुहूर्त के समय पर ही किया शुभारंभ : राकेश
ठेकेदार राकेश मित्तल ने बताया कि उन्होंने स्टेडियम निर्माण के लिए मुहूर्त निकलवाया हुआ था, जो 11.10 बजे का था। उस समय पर जो भी आए उन्होंने ही स्टेडियम का शुभारंभ किया। जिसके लिए उन्होंने प्रसाद व पंडित की व्यवस्था की हुई थी। दोनों द्वारा शुभारंभ किए जाने के सवाल पर ठेकेदार बात को गोल कर गए।

इस मौके पर पार्षद जयपाल सैनी, कुलदीप सैनी, किन्ना सैनी, कपिल अरोड़ा, कृष्ण सैनी, अश्वनी खुराना, हरिश शर्मा, जनक गोयल, राकेश बतरा, अशोक सैनी, राजबीर सैनी, रोशन लाल सैनी, पालाराम सैनी, वीना सेठी, बलदेव व धर्मपाल कौशिक भी मौजूद रहे।


स्टेडियम मंजूर करवाने के श्रेय में जुटे विधायक और भाजपा नेता
फोटो नंबर- 20 व 21
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed