फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   ईश्वर ढांडा 227 वोटों से जीतकर बनें हसला के जिला प्रधान

ईश्वर ढांडा 227 वोटों से जीतकर बनें हसला के जिला प्रधान

Mon, 11 Dec 2017 12:02 AM IST
Updated Mon, 11 Dec 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
ईश्वर ढांडा 227 वोटों से जीतकर बनें हसला के जिला प्रधान
ईश्वर ढांडा 227 वोटों से जीतकर बने हसला के जिला प्रधान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में हरियाणा स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन का त्रिवार्षिक चुनाव राज्य कार्य कारिणी के सह सचिव दिलबाग सिंह व रिटर्निंग अधिकारी जय भगवान अंबाला, राजेश पराशर, योगेश की देखरेख में हुआ। जिसमें पांच में से 3 उम्मीदवारों ने अपना नाम वापिस ले लिया। शेष दो उम्मीदवारों के नाम से डाले गए वोटों में ईश्वर ढांडा को 227 वोटों के अंतर से विजयी हुए। वहीं उनके प्रतिद्वंदी उम्मीदवार व उनके समर्थक अध्यापकों ने चुनाव प्रक्रिया का बहिष्कार करते हुए विरोध कर दिया। एक बार तो अध्यापकों में हाथा-पाई तक की नौबत आ गई थी। लेकिन बाद में किसी तरह से स्थिति संभाल ली गई।
रविवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में हसला के चुनाव का कार्यक्रम था। जिसमें पांच उम्मीदवार जिला अध्यक्ष पद के लिए मैदान में थे। इनमें से अमित मौर्य, राकेश रसीना व रविंद्र शर्मा ने अपने नाम वापिस ले लिए। उनके बाद मदान में अर्जुन सिंह ढिल्लों व ईश्वर सिंह ढांडा बच गए। सुबह करीब 11 बजे तक सर्वसम्मति के प्रयास किए जाते रहे। इसी बीच साढ़े ग्यारह बजे वोटिंग शुरू कर दी गई। दोनों उम्मीदवारों के समर्थकों ने वोट डालना शुरू कर दिया। वहीं अर्जुन सिंह ढिल्लों ग्रुप ने विरोध करते हुए करीब ढेड़ बजे चुनाव प्रक्रिया का बहिष्कार कर दिया और अर्जुन सिंह समर्थक अध्यापकों के साथ वहां से चले गए। उन्होंने आरोप लगाया कि एक ओर तो उनके साथ सर्वसम्मति बनाने का प्रयास किया जाता रहा। दूसरी ओर उन्हें मतपेटी दिखाए बिना और बिना उनके चुनावी एजेंट के चुनाव शुरू कर दिया गया। जो चुनाव प्रक्रिया का उल्लंघन है। चुनाव के लिए नियमों की पूरी तरह से अनदेखी की गई है। इसीलिए उनके साथियों ने चुनाव का बहिष्कार कर दिया। अध्यापक जसकरण सिंह ने कहा कि वे गुहला ब्लॉक पद का त्याग करते हुए इस चुनाव का बहिष्कार करते हैं। इसीलिए दोबारा से चुनाव करवाया जाए।
विज्ञापन

दूसरी ओर हसला से जुड़े अध्यापकों ने इस तरह से चुनावी प्रक्रिया के बहिष्कार की निंदा की और कहा कि जब दो उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं और वोटिंग हो रही है तो पूरी चुनाव प्रक्रिया में भाग लेना चाहिए। परिणाम चाहे पक्ष में आए या फिर विपक्ष में।वहीं देर सांय घोषित चुनाव में कुल वोट 902 में से 401 वोट पोल हुए। जिसमें ईश्वर ढांडा को 313 मत मिले तथा अर्जुन ढिल्लों को 86 मत मिले। कुल 2 वोट रद्द घोषित किए गए। ईश्वर ढांडा को 227 मतों से हसला जिला प्रधान पद के लिए विजयी घोषित किया गया। चुनाव सभी ब्लॉक प्रधानों का चुनाव सर्वसम्मति से हुआ। जिसमें कैथल ब्लॉक से मंगल सिंह, कलायत से अरूण, राजौंद कुलदीप बिढ़ान, पूंडरी से सुशील कुमार, सीवन से सुरेश राविश व गुहला से जसकरण को मनोनीत किया गया। ढांड ब्लॉक से सुशील कुमार को मनोनीत किया गया। चुनाव अधिकारी दिलबाग सिंह ने कहा कि चुनाव पूरी तरह से निष्पक्ष तरीके से हुआ है। सभी आरोप गल्त हैं। अध्यापक वर्ग इस चुनाव से प्रसन्न है।
विज्ञापन
विज्ञापन



हरियाणा स्कूल लेेक्चरर एसोसिएशन के चुनाव में हुआ विवाद
एक पक्ष ने चुनावी प्रक्रिया का पालन ना करने का आरोप लगाकर किया बहिष्कार
शेष 3 उम्मीदवारों ने नाम वापिस लिए
फोटो संख्या-12 से 16
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed