{"_id":"5a19bfda4f1c1b76678bd8bc","slug":"161511636954-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीदी दिवस के अवसर पर हुए साप्ताहिक गुरमत मुकाबले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीदी दिवस के अवसर पर हुए साप्ताहिक गुरमत मुकाबले
Updated Sun, 26 Nov 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साप्ताहिक गुरमत मुकाबले में बच्चों ने किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। गुरु तेग बहादुर खालसा पब्लिक स्कूल में गुरु तेग बहादुर के शहीदी दिवस को समर्पित साप्ताहिक गुरमत के तहत धार्मिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, पेंटिंग प्रतियोगिता, लेख प्रतियोगिता कविता वाचन खालसाई खेल मुकाबले हुए। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी अमृतसर की तरफ से 20 व 21 नवंबर को धार्मिक परीक्षा भी आयोजित की गई। शनिवार को खालसाई खेल मुकाबलों के साथ इन साप्ताहिक प्रतियोगिताओं का समापन हुआ। वार्षिक खेलकूद उत्सव में स्कूल की प्रधानाचार्य अमरजीत कौर ढिल्लो के साथ मुख्यातिथि शिरोमणि अकाली दल हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष शरणजीत सिंह सौथा रहे। बच्चों ने विभिन्न प्रकार की दौड़ 100 मीटर व 400 मीटर लंबी दौड़, साइकिल रेस, मटका रेस, चम्मच रेस, बोरी रेस, मेंढक रेस, रस्साकशी, गतका खेलने में भाग लेकर अपनी कला का प्रदर्शन किया। सबसे पहले भगत सिंह सदन, करतार सिंह सदन, ज्ञानी सिंह सदन व ऊधम सिंह सदन के बच्चों ने मार्च पास्ट करते हुए अतिथियों का स्वागत किया। खालसाई खेल गतका का भी बच्चों ने बड़ी बखूबी से प्रदर्शन किया और सबका मन मोह लिया।