{"_id":"5946c8a74f1c1b2d7c8b47be","slug":"161497811111-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में गैंगवार, हथियार व शराब तस्करी पर होगा स्पैशल टॉस्क फोर्स का गठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में गैंगवार, हथियार व शराब तस्करी पर होगा स्पैशल टॉस्क फोर्स का गठन
Updated Mon, 19 Jun 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में संगठित अपराध रोकने का काम करेगी टास्क फोर्स
हरियाणा में गैंगवार, हथियार व शराब तस्करी पर रोकने के लिए स्पेशल टॉस्क फोर्स का होगा गठन
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। हरियाणा में गैंगवार, ड्रग्स, अवैध हथियारों व शराब की तस्करी रोकने के लिए स्पेशल टॉस्क फोर्स का गठन किया जा रहा है। जिसका नेतृत्व आईजी रैंक के अधिकारी करेंगे। इसमें दो एसपी, 4 डीएसपी एवं इंस्पेक्टर सहित सहायक स्टॉफ होगा। जो प्रदेश में संगठित अपराध को रोकने पर काम करेगी। कैथल में पुलिस अधिकारियों के साथ कानून व्यवस्था पर विचार-विमर्श करने के बाद मीडिया से बातचीत में डीजीपी ने यह जानकारी दी। डीजीपी बनने के 50 दिन में वे अभी तक कमीश्रर एवं महानिरीक्षक स्तर पर बैठकें ले चुके हैं। अब जिलास्तर पर बैठकों का सिलसिला शुरू किया है। डीजीपी ने कहा कि पुलिस की कार्यप्रणाली को चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए कई स्तर पर काम शुरू किया गया है। जिसमें हरियाणा पुलिस की प्राथमिकता महिला सुरक्षा पर काफी काम किया है। छुट्टियों के बाद ऑपरेशन दुर्गा गांव स्तर पर चलाया जाएगा। पूरे प्रदेश में ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार के लिए विशेष ध्यान दिया जा रहा है। नाबालिग बच्चों को बाइक व अन्य वाहन थमाए जाने पर सख्त कार्रवाई होगी। डायल-100 का पूरे प्रदेश का कंट्रोल रुम पंचकुला में 2.6 एकड़ में बन रहा है। वहां से प्रत्येक पुलिस थाने के लिए दी जाने वाली 2 पीसीआर जीपीआरएस व कंप्यूटर सिस्टम के माध्यम से मुख्यालय से जुड़ी रहेंगी। सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंचेगी। डीजीपी ने खुलासा किया कि विभिन्न तरह की वेरिफिकेशन के लिए प्रारंभिक तौर पर करनाल व व रोहतक में पुलिस थानों के बाहर मित्र कक्ष स्थापित किए जा रहे हैं। यहां आने वाले लोगों को पुलिस थाने के अंदर जाने की आवश्यकता नहीं होगी।
पुलिस के पास गाड़ियों की हालत में भी सुधार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 40 पुलिस थानों के नए भवन बनाए जाएंगे।
डीजीपी ने स्वीकार किया कि इस समय हरियाणा पुलिस में कर्मचारियों की कमी है। करीब 15000 कर्मचारियों की जरूरत है। 4500 की भर्ती के लिए साक्षात्कार चल रहे हैं। 7500 की भर्ती के लिए आवेदन लिए जा रहे हैं। अब शीघ्र ही 350 सब इंस्पेक्टर पुरुष व 67 महिला सब इंस्पेक्टर की भर्ती के लिए विज्ञापन प्रकाशित होगा। बेरोजगार युवक-युवतियां इसमें आवेदन करके हरियाणा पुलिस से जुड़ें। प्रदेश के सभी जिलों में पुलिस कर्मचारियों के बच्चों के लिए स्कूल खोले जा रहे हैं। अभी तक 22 में से 18 जिलों में ये स्कूल शुरू हो गए हैं। डीजीपी ने कहा कि पुलिस कर्मियों के लिए 3000 घर बनाए जा रहे हैं। तंत्र में सुधार के लिए ओर भी कई तरह से प्रयास किए जा रहे हैं।
साइबर क्राइम पर रोक के लिए गुड़गांव में एक पुलिस थाना खोला गया है। आने वाले दिनों में इनकी संख्या में भी इजाफा होगा।
डीजीपी ने आईजी सुभाष सहित एसपी सुमेर प्रताप सिंह के साथ जिले भर के अधिकारियों की बैठक ली और कानून व्यवस्था पर विचार-विमर्श करते हुए आवश्यक निर्देश जारी किए।