{"_id":"6988e1ff2262e830b60e6f16","slug":"156-players-will-be-honored-in-the-chief-ministers-cup-sports-competition-kaithal-news-c-245-1-kht1009-144780-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: मुख्यमंत्री कप खेल प्रतियोगिता में 156 खिलाड़ी होंगे सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: मुख्यमंत्री कप खेल प्रतियोगिता में 156 खिलाड़ी होंगे सम्मानित
Mon, 09 Feb 2026 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 09 Feb 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। सिल्वर ओक इंटरनेशनल स्कूल में रविवार को छठी वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इसमें नर्सरी से कक्षा आठवीं तक के विद्यार्थियों ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विद्यालय की संस्थापिका संतोष चौधरी रहीं। प्रधानाचार्या रेनू अनेजा ने कहा कि कक्षा तृतीय से अष्टम तक के विद्यार्थियों ने रैबिट रेस, थ्री लेग्ड रेस, कॉन विद बॉल, कॉन बैलेंसिंग, लंबी कूद, बाधा दौड़, 100 मीटर और 50 मीटर दौड़ जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेकर खेल कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं में विजेता रहे विद्यार्थियों को स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक प्रदान किए गए।
अभिभावकों के लिए भी रस्साकशी प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें उन्होंने भाग लिया। इसके अतिरिक्त, इस वर्ष राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने वाले चार विद्यार्थियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर निदेशिका ईवा मेहता ने विजेता विद्यार्थियों को पदक एवं प्रमाणपत्र प्रदान किए।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। प्रदेश सरकार की ओर से खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही मुख्यमंत्री कप खेल प्रतियोगिता में कैथल जिले के 156 खिलाड़ी भाग लेंगे। ये प्रतियोगिताएं 9 से 11 फरवरी तक प्रदेश के विभिन्न जिलों में आयोजित की जाएंगी।
गुरुग्राम में हैंडबॉल, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल और फुटबॉल की प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी, जबकि खो-खो और कबड्डी की प्रतियोगिताएं इसी अवधि में पलवल में आयोजित होंगी। खास बात यह है कि कैथल जिले से चयनित 156 खिलाड़ियों में 78 लड़कियां और 78 लड़के शामिल हैं, जो जिले में खेलों के प्रति बढ़ते रुझान और लैंगिक संतुलन को दर्शाता है।
जिले के खिलाड़ी विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर प्रदेश स्तर पर कैथल का नाम रोशन करेंगे। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। खिलाड़ी पिछले कई महीनों से कड़ी मेहनत और नियमित अभ्यास में जुटे हुए हैं। हैंडबॉल कोच प्रशांत ने बताया कि कैथल के खिलाड़ी हर खेल में मजबूत दावेदारी पेश करेंगे।
मुख्यमंत्री कप प्रतियोगिता के अंतर्गत उत्तराखंड नेशनल गेम्स में पदक जीतने वाले और वहां प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को भी विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। सरकार की ओर से इन खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। स्वर्ण पदक विजेता को 7 लाख रुपये, रजत पदक विजेता को 5 लाख रुपये, कांस्य पदक विजेता को 3 लाख रुपये, जबकि प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को 50 हजार रुपये की नकद राशि दी जाएगी।
इन सभी खिलाड़ियों को यह पुरस्कार मुख्यमंत्री नायब सैनी के हाथों प्रदान किए जाएंगे। इससे खिलाड़ियों में उत्साह बढ़ेगा और युवा पीढ़ी को खेलों की ओर आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। यह योजना खिलाड़ियों के भविष्य को सुरक्षित करने और उन्हें राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने में सहायक साबित होगी।
मुख्यमंत्री कप जैसी प्रतियोगिताएं उभरते खिलाड़ियों के लिए एक बड़ा मंच साबित होती हैं। इससे उन्हें अन्य जिलों के खिलाड़ियों के साथ प्रतिस्पर्धा करने का अवसर मिलता है और उनका आत्मविश्वास भी बढ़ता है। जिले के कई खिलाड़ी पहले ही राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं।
खिलाड़ियों की सुविधा के लिए जिला खेल विभाग की ओर से यात्रा, ठहराव और अन्य व्यवस्थाएं की जा रही हैं। साथ ही खिलाड़ियों को खेल किट और तकनीकी मार्गदर्शन भी उपलब्ध कराया गया है। खिलाड़ियों का कहना है कि सरकार की इस पहल से उन्हें आगे बढ़ने की नई ऊर्जा मिली है। जब मेहनत का सही सम्मान मिलता है, तो खिलाड़ी और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित होते हैं।