{"_id":"5c76d2b3bdec2211b7060a51","slug":"151551291059-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली विभाग के कर्मचारियों ने मांगो के समर्थन में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली विभाग के कर्मचारियों ने मांगो के समर्थन में किया प्रदर्शन
विज्ञापन
बिजली विभाग के कर्मचारियों ने मांगों के समर्थन में किया प्रदर्शन
फोटो नंबर-16
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। ऑल हरियाणा पावर कॉर्पोरेशन वर्कर यूनियन के कर्मचारियों ने पेहवा चौक विद्युत सदन पर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के बाद कर्मचारियों को विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन सौंपा।
सर्कल सचिव बलबीर सिंह ने बताया कि बिजली विभाग अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन की कन्वेंशन संख्या 151 के तहत मजदूर व कर्मचारी वर्ग की हड़ताल के अधिकार के साथ छेड़छाड़ कर हड़ताल में भाग लेने वाले कर्मचारियों की प्रमोशन रोक कर कर्मचारी विरोधी हो गई है। उन्होंने बताया कि हड़ताल में भाग लेने के कारण प्रमोशन या रिटायरमेंट का लाभ से तुरंत रोक हटाई जाए। निगम में आउटसोर्सिंग से ठेकेदारों को हटाया जाए। गेस्ट टीचर की तरह समान काम समान वेतन दिया जाए। कच्चे कर्मचारियों को अनुभव के आधार पर वेतन दिया जाए और नई भर्ती के बाद सरप्लस कर्मचारियों को निगम में एजेस्ट किया जाए। यदि समय रहते निम्न कार्य पर तुरंत रोक नहीं हटाई गई तो कर्मचारी 7 मार्च को अतिरिक्त मुख्य सचिव बिजली विभाग पंचकूला का घेराव करेंगे। इस मौके पर यूनिट प्रधान सतबीर सैनी, यूनिट सचिव सुरेश शर्मा, विमल कुमार, अमरदीप सिंह, राजेंद्र नैन, ओमप्रकाश, अजय कौशिक, दीपेंद्र सिंह, बलदेव सिंह, अनिल कुमार, रघबीर चहल, सुशील कुमार, शिश राम, संजीव कुमार, रविंद्र कुमार मौजूद रहे।