फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   दूसरे दिन भी बेअसर रही राष्ट्रव्यापी हड़ताल, सभी विभगों के 1080 कर्मचारियों ने लिया भाग, चली 128 बसें

दूसरे दिन भी बेअसर रही राष्ट्रव्यापी हड़ताल, सभी विभगों के 1080 कर्मचारियों ने लिया भाग, चली 128 बसें

Thu, 10 Jan 2019 12:29 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jan 2019 12:29 AM IST
विज्ञापन
दूसरे दिन भी बेअसर रही राष्ट्रव्यापी हड़ताल, सभी विभगों के 1080 कर्मचारियों ने लिया भाग, चली 128 बसें
दूसरे दिन भी बेअसर रही राष्ट्रव्यापी हड़ताल, सभी विभागों के 1080 कर्मचारियों ने लिया भाग, 128 बसें चलीं
विज्ञापन

कर्मचारी संगठनों ने भी सड़कों पर उतरकर किया प्रदर्शन
फोटो नंबर-04 से 06 व 20
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल दूसरे दिन बुधवार को भी पूरी तरह से बेअसर रही। दूसरे दिन बिजली विभाग व बैंकों को छोड़कर अन्य किसी भी विभाग में जनता को कोई परेशानी नहीं हुई।
बुधवार को हड़ताल के दूसरे दिन जिला में विभिन्न विभागों के कुल छह हजार कर्मचारियों में से केवल एक हजार 80 कर्मचारी ही कार्यालयों से गैर हाजिर रहे। वहीं रोडवेज में भी धरने पर महज 10 से 12 कर्मचारी ही सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए दिखाई दिए। जिस कारण डिपो की सभी 128 बसें अलग-अलग रूटों पर गई। दूसरे दिन भी बिजली विभाग के सबसे अधिक कुल 700 में से 646 कर्मचारी, जबकि रोडवेज के केवल 20 कर्मचारी ही हड़ताल में शामिल हुए।
विज्ञापन

इन विभागों में इतने कर्मचारी रहे हड़ताल पर : हड़ताल के दूसरे दिन बिजली विभाग में 700 में से 646, जनस्वास्थ्य विभाग में 446 में 224, नहर विभाग में 521 में से 88, स्वास्थ्य विभाग में 490 में से 36, पीडब्ल्यूडी में 165 में से 58, रोडवेज में 436 में से 20 कर्मचारी हड़ताल में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़कों पर उतर सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन : राष्ट्रव्यापी हड़ताल के दूसरे दिन जिले भर के सभी विभागों के कच्चे व पक्के कर्मचारियों, मजदूरों, ग्रामीण सफाई कर्मियों, वन मजदूरों, आशा, आंगनबाड़ी और मिड-डे-मील वर्करों ने सैकड़ों की संख्या में हड़ताल में हिस्सा लेते हुए जवाहर पार्क में एकत्रित हुए। जिसके बाद वे सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय पहुंचे। जिसकी अध्यक्षता संघ के जिला प्रधान जसबीर सिंह व सीटू के जिला प्रधान कामरेड सत्यवान ने संयुक्त रूप में की। मंच संचालन जिला सचिव जरनैल सिंह और संगठन सचिव ओमपाल भाल ने किया। जिला प्रेस प्रवक्ता सतबीर गोयत ने बताया कि बुधवार को रेवेन्यू विभाग के पटवारी और कानूनगो 100 प्रतिशत हड़ताल कर रहे, सीएमओ आफिस के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ड्राइवर और मिनिस्ट्रियल स्टाफ के सभी सदस्य हड़ताल पर रहे। सर्व कर्मचारी संघ के राज्य सचिव सुरेश उचाना, रिटायर्ड कर्मचारी संघ के नेता जयप्रकाश शास्त्री, किसान नेता महेंद्र सिंह, आंगनबाड़ी नेता शकुंतला ने कर्मचारियों को संबोधित किया। इस मौके पर राजेंद्र सिणद, मदन मोहन नैयर, राजपाल चहल, धूपसिंह सिरोही, राजाराम पटवारी, सतपाल आनंद, खेत मजदूर यूनियन के नेता प्रेमचंद, कृष्ण करोड़ा सहित अन्य मौजूद रहे।
बिजली कर्मचारियों ने दूसरे दिन भी धरना दिया
राजौंद। विद्युत प्रसारण निगम के प्रांगण में राष्ट्रव्यापी हड़ताल के समर्थन में निगम के कर्मचारियों ने दूसरे दिन भी धरना दिया। धरने की अध्यक्षता रामकरण शर्मा व मंच संचालन चंद्रपाल सब यूनिट प्रधान राजौंद ने की। इस दौरान धरने में यूनिट प्रधान सतबीर ने शिरकत की। इस दौरान शमशेर, ऋषिपाल, सोनू, रामकरण, अनिल, कुलदीप आदि ने भाग लिया।

सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाया
सीवन। हरियाणा कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर दो दिवसीय हड़ताल के दूसरे दिन बिजली बोर्ड के सभी कर्मचारियों ने 132 केवी सब स्टेशन के प्रांगण में सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों को देखते हुए हड़ताल की। इसकी अध्यक्षता सब यूनिट प्रधान सतीश कुमार ढांडा ने की। मंच संचालन अनिल अलेवा ने किया। सभी कर्मचारी नेताओं ने सरकार के वादा खिलाफी व कर्मचारी विरोध नीतियों के बारे में बताया। ब्लाक प्रधान श्री निवास, यूनिट प्रधान रमेश कुमार, सुरेश जांगड़ा, सैंटर कौंसिल में एमसीसी प्रेेम चंद शर्मा ने अपने विचार रखे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस अवसर पर विक्रम शर्मा, मोहन लाल, राम जुवाया, मनोज चहल, राजबीर, ओम प्रकाश, सुखबीर, जसवंत गोदारा सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed