फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   तीन राज्यों में जीत पर झूम उठे कांग्रेसी

तीन राज्यों में जीत पर झूम उठे कांग्रेसी

Wed, 12 Dec 2018 12:36 AM IST
Updated Wed, 12 Dec 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
तीन राज्यों में जीत पर झूम उठे कांग्रेसी
तीन राज्यों में जीत पर झूम उठे कांग्रेसी, जगह-जगह मना जीत का जश्न
विज्ञापन

फोटो-17, 21 व 22
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। कई राज्यों में कांग्रेस पार्टी की जीत पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटकर खुशियां मनाईं। कांग्रेस सेवा दल संगठन के सभी सदस्यों ने मंगलवार को जिलाध्यक्ष नरेश चहल के अगुवाई में तीन राज्यों के चुनाव में कांग्रेस के पक्ष में नतीजे आने पर लड्डू बांटकर खुशी मनाई। जिसमें सभी कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
नरेश चहल ने कहा कि आने वाले समय में केंद्र व अन्य राज्यों में भारी बहुमत से कांग्रेस सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि इन चुनावों के परिणामों को देखते हुए हरियाणा राज्य के कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। उन्होंने कहा कि भाजपा हाल ही में हुए विधान सभा चुनावों में पांच राज्यों में से एक में भी अपना बहुमत हासिल नहीं कर पाई। किसान, मजदूर, व्यापारी व कर्मचारी हर वर्ग बीजेपी के तानाशाही रवैये से दुखी है। देश की जनता बीजेपी के खिलाफ है। इस अवसर पर अनिल कुमार, लाभ सिंह, विक्रम पहलवान, नरेंद्र पांचाल, अनिल प्रजापति, सुनिल, रमेश, राजू व सुरेश सैनी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

सत्यवान शेरगढ़ ने बांटे लड्डु : कांग्रेसी नेता सत्यवान शेरगढ़ ने करनाल रोड पर कांग्रेस की जीत पर अपने कार्यालय में लड्डू बांटे। उन्होंने कहा कि यह भाजपा की नीतियों को नकारने का जनता का फैसला है। कांग्रेसी नेता रणदीप सुरजेवाला की कड़ी मेहनत व राहुल गांधी की अगुवाई में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं के अथक प्रयासों का नतीजा है। हरियाणा में भी भाजपा का सूपड़ा साफ होगा। यहां कांग्रेस स्पष्ट बहुमत से सरकार बनाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवीराम कसान ने भी बांटी मिठाई : कांग्रेसी नेता देवीराम कसान ने भी कांग्रेस की जीत पर कार्यालय में लड्डू बांटे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में पार्टी ने यह बड़ी जीत हासिल की हैं। जिससे सभी कार्यकर्ता उत्साहित हैं। उनके साथ सौरव चौधरी, मन्नू, अनिरुध राणा, पिरथी रोहेड़ा, दिनेश गर्ग, महेंद्र कसान व जसबीर गुर्जर आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed