फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   हंस नगर में अंजाम तक पहुंचा नशा विरोधी अभियान

हंस नगर में अंजाम तक पहुंचा नशा विरोधी अभियान

Tue, 31 Jul 2018 12:31 AM IST
Updated Tue, 31 Jul 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
हंस नगर में अंजाम तक पहुंचा नशा विरोधी अभियान
हंस नगर में अंजाम तक पहुंचा नशा विरोधी अभियान
विज्ञापन

आरोपी परिवार का मुखिया पहुंचा जेल में, बाकी परिजनों ने भरी पंचायत में मांगी माफी
गलती हो गई..अब कभी नहीं करेंगे यह गंदा कारोबार
नशा विरोधी टीम ने वार्ड 3 में जलाई अलख, एक परिवार को चेताया, बाबा के डेरे से भगाए सुलफे के चासड़ू
फोटो संख्या-47 से 50
अमर उजाला ब्यूरो
गुहला-चीका। हंस नगर कालोनी के लोगों द्वारा पिछले दिनों नशे के खिलाफ शुरू किया गया अभियान अपने अंजाम तक पहुंचने लगा है। कालोनी वालों के प्रयासों सदका नशा बेचने वाले परिवार का मुखिया सलाखों के पीछे पहुंच गया है और बाकी परिवार ने बीती रात भरी पंचायत में नशे के कारोबार से तौबा कर ली। पंचायत बुलाई भी आरोपी परिवार ने थी। शाम को परिवार के पांच छह लोग कालोनी के घर घर घूमे। पंचायत के लिए रात के 9 बजे का समय दिया पर जब काफी वक्त गुजरने के बाद भी कई सारे लोग नहीं आए तो उन्हें बुलाने के लिए फिर आदमी दौड़ाए गए। दस बजते बजते पंचायत शुरू हुई तो आरोपी परिवार के लोग हाथ जोड़कर पूरी कालोनी के सामने खड़े हो गए। आरोपी के पिता ने कहा कि हमसे गलती हो गई। भविष्य में अब दोबारा कभी नशे का गंदा काम नहीं करेंगे।
कालोनी वालों ने दी सशर्त माफी : कालोनी वालों ने शर्त रखी कि गली में नशेड़ियों का आना जाना बंद करवाने की जिम्मेवारी आरोपी परिवार की होगी। भविष्य में अगर परिवार का कोई भी व्यक्ति दोबारा नशे के धंधे में संलिप्त पाया गया तो उस पर अंकुश भी परिवार वाले ही लगाएंगे। अगर महीने दो महीने में सुधार नहीं दिखा तो कालोनी परिवार के खिलाफ दोबारा कानूनी कार्रवाई करवाने के साथ साथ उनका सामाजिक बहिष्कार भी कर देगी। वार्ड के एमसी बलकार सिंह बल्लू ने कालोनी वालों से राय मशविरा करके परिवार को माफ करने व उनके खिलाफ चलाया जा रहा अभियान बंद करने का फैसला सुना दिया।
विज्ञापन

अमर सिटी में पकड़े 9 स्मैकिए : उधर, हंस नगर से थोड़ी दूर स्थित अमर सिटी कालोनी के बाशिंदों ने नाका बंदी करके 9 स्मैकिए पकड़ लिए व पुलिस को बुलाकर उसके हवाले कर दिए। ये स्मैकिए एक सप्लायर से माल रिसीव कर रहे थे। हालांकि स्मैकियों से बरामद स्मैक की मात्रा बहुत मामूली होने के कारण उनके खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की जा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नशा मुक्ति के लिए दादा खेड़ा पर पंचायत : शहर को नशा मुक्ति के लिए वार्ड 3 के दादा खेड़ा पर एक पंचायत बुलाई गई जिसमें वार्ड को नशा मुक्त करने के लिए बड़े बुजुर्गों से सहयोग मांगा गया। पंचायत में वार्ड 3 की एमसी एवं पालिका अध्यक्षा अमनदीप शर्मा के पति राजेश शर्मा पिंटू, पार्षद बलकार सिंह बल्लू, पार्षद कमल चौधरी, पार्षद राजेश ठाकुर, पार्षद पति वेदराज वाल्मीकि, हल्ला बोल अभियान के नेता गुरनेक सिंह नंबरदार, हरजिंदर सीड़ा, रणबीर तंवर, हरपाल सीड़ा, हरि सिंह, सूबे सिंह, काला सरपंच, कुशल पाल, लाली टटियाणा, भूप सिंह, अजैब सिंह, काली आंतिल, जैली सिंह, शेला प्रजापत सहित अनेक लोग मौजूद थे। पंचायत के बाद सभी लोग वार्ड 3 में मौजूद एक घर में गए। घर वालों को समझाया गया कि वह नशे का धंधा बंद कर दे अन्यथा पुलिस कार्रवाई के लिए तैयार रहे।

बाबा के डेरे पर बंद करवाया सुलफा : हल्ला बोल टीम के लोग चीका गांव के ही शमशान घाट पर एक बाबा के डेरे पर भी गए तथा बाबा के पास सुलफा पीने आए युवकों को भगा दिया। टीम ने बाबा को भी चेतावनी दी कि वह भविष्य में युवाओं को नशे से भरी चिलम के सुट्टे लगवाना बंद करे अन्यथा कार्रवाई करते हुए कोई लिहाज नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed