{"_id":"59496af44f1c1b243d8b4817","slug":"151497983732-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 एमएम बरसात ने दी बड़ी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 एमएम बरसात ने दी बड़ी राहत
Updated Wed, 21 Jun 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों के लिए वरदान साबित हो रही बारिश
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। सोमवार को मौसम में हुए अचानक बदलाव के बाद मंगलवार को भी जमकर बरसात हुई। जिससे लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली। वहीं किसानों के लिए यह बरसात वरदान साबित होगी। किसानों को पानी मिलने से धान की फसल की रोपाई में काफी मदद मिलेगी।
जहां पिछले दो दिनों से बरसात के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है। वहीं सुबह के समय हो रही तेज बारिश से काम काज के लोगों की दिनचर्या पर गहरा असर पड़ा। देर रात्रि शुरू हुई बरसात सुबह करीब 10 बजे तक जारी रही। बारिश के कारण कार्यालय, दुकानों व अन्य जगहों पर कार्य करने वाले लोग समय पर काम पर नहीं पहुंच सके। इसके साथ ही शहर की अधिकतर जलभराव के कारण लोगों को और अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान पुराना सिविल अस्पताल, रेलवे अंडरब्रिज, माता गेट, कमेटी चौक पर पहले की अपेक्षा अधिक जलभराव रहा जिस कारण राहगीरों को काफी परेशानी हुई। बारिश के बाद न्यूनतम तापमान में पहले की अपेक्षा गिरावट दज की गई। सोमवार को न्यूनतम ततापमान में 2.5 डिग्री की कमी आई। मंगलवार को कैथल में करीब 25 एमएम, गुहला में 15 व कलायत में 14 एमएम बरसात हुई।
सुबह की सैर भी हुई प्रभावित:-
सोमवार की रात्रि से शुरु हुई बारिश के अगले दिन 10 बजे तक न रुकने के कारण सुबह के समय सैर करने वाले लोगों को सैर से भी वङ्क्षचत रहना पड़ा। बारिश के कारण शहर के हनुमान वाटिका, जवाहर पार्क, चिल्ड्रन पार्क, ताऊ देवीलाल पार्क व अन्य पार्क खाली रहे। बारिश के वजह से कोई भी व्यक्ति वहां सुबह के सैर के लिए नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
न्यूनतम तापमान में पहले की अपेक्षा अधिक कमी:-
कृषि विज्ञान केद्र के वैज्ञानिक डा रमेश वर्मा ने बताया कि मंगलवार को पहले से अधिक बारिश हुई। जबकि अधिकतम व न्यूनतम तापमान में पहले की अपेक्षा कमी दर्ज की गई। उन्होंने बताया कि मंगलवार को अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री सेल्सियस व न्यूतम तापमान 23.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि आगामी दो दिन तक आसमान के साथ बादल छाने के साथ-साथ बारिश की भी आंशका रहेगी।
किसानों के चेहरे खिले
राजौंद। मंगलवार को सुबह बरसात से किसानों के चेहरे खिल उठे। बरसात से मौसम एक बार खुशगवार बन गया। थोड़ी सी बरसात किसानों के लिए लाभदायक साबित रही। इन दिनों किसान अपनी धान की फसल लगाने में मशगूल है। अगर किसानों को बरसात के पानी से थोड़ा सा सहारा भी मिलता है तो वह फूले नही समाते।