फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   1500 voters will sarpanch

डेढ़ हजार वोटर करेंगे मलिकपुर की सरपंची का फैसला

Sat, 05 Sep 2015 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कैथल
अमर उजाला ब्यूरो/कैथल Updated Sat, 05 Sep 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
तीन हजार की आबादी वाले गांव मलिकपुर में इस बार 1500 मतदाता सरपंची का फैसला करेंगे। गांव में विकास कार्य भी हुए हैं व गलियां नालियां भी पक्की हैं, लेकिन गांव में कुछ कार्य अभी भी शेष है।
विज्ञापन


इन्हें करवाना बाकी है। गांव में बस सुविधा, पशु अस्पताल, पानी की निकासी, अधूरा पड़ा खेल स्टेडियम गांव के विकास पर ग्रहण बनाए हुए हैं। 

ग्रामीण कृष्ण कुमार, देसराज, पिरथी, मांगा राम, रामकुमार, जसबीर का कहना है कि सरकार ने जो सरपंचों के लिए शिक्षा योग्यता को अनिवार्य करने की पहल की है बहुत अच्छी है।
विज्ञापन


इससे गांव के विकास में कोई रुकावट नहीं आएगी। अधिक विकास कार्य होंगे। अनपढ़ सरपंच को विकास कार्य कराने में मुश्किलें आती थी। गांव में बस सुविधा, पानी की निकासी और हेल्थ सेंटर नहीं होने के कारण ग्रामीणों को काफी मुश्किलों को सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरपंच ऐसा बनना चाहिए जो गांव में पानी की निकासी का प्रबंध करवाए, गांव के लोगों के लिए बस सुविधा उपलब्ध करवा सके। वहीं हेल्थ सेंटर इसके अभाव के कारण ग्रामीणों को छोटी से छोटी बीमारी के लिए सात किलोमीटर दूर सीवन जाना पड़ता है और वह भी बस के अभाव के कारण ट्रैक्टर, मोटर साइकिल या फिर रेहड़ी में जाना पड़ता है।

गांव में पशु अस्पताल का होना भी आवश्यक क्योंकि अधिकतर ग्रामीण का रोजगार पशुपालन पर ही निर्भर है।
सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए खेल स्टेडियम तो बना रही है लेकिन गांव में अधूरा पड़ा खेल स्टेडियम सरकार व प्रशासन के दावों की पोल खेल रहा है।

गांव के युवाओं के खेलने के लिए अधूरे पड़े स्टेडियम का कार्य पूरा करवाना भी सरपंच की प्राथमिकता होनी चाहिए ताकि गांव के खुवा भी खेलों में भाग लेकर गांव का नाम रोशन कर सके।


वहीं गांव मलिकपुर की सरपंच चरणजीत कौर का कहना है कि उन्होंने अपने कार्यकाल में गांव में विकास करवाने में कोई कसर नही छोड़ी है। गांव की नालियां, गलियां पक्की करवाई है। पानी की निकासी का प्रबंध करवाया और गांव विकास के मामले किसी भी गांव से पीछे नही है। बस सुविधा और पशु अस्पताल अधूरे पड़े खेल स्टेडियम के काम को भी पूरा कराने का प्रयास किया। लड़कियों के स्कूल को अपग्रेड कराने के बहुत प्रयास किए ताकि गांव की सभी लड़कियां उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed